पर्यटन मंत्री ने शिकोहाबाद में नवनिर्मित गौशाला का किया उद्घाटन

Feb 07, 2026 - 22:58
0 21
पर्यटन मंत्री ने शिकोहाबाद में नवनिर्मित गौशाला का किया उद्घाटन
पर्यटन मंत्री ने शिकोहाबाद में नवनिर्मित गौशाला का किया उद्घाटन

block-350 block-350

पर्यटन मंत्री ने शिकोहाबाद में नवनिर्मित गौशाला का किया उद्घाटन

शिकोहाबाद में कांशीराम कॉलोनी के पास स्थित नवनिर्मित गौशाला का उद्घाटन मा0 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जिलाधिकारी रमेश रंजन के साथ किया। सौ गौवंशों से युक्त यह गौशाला गौ संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आधुनिक गौशाला में बेसहारा गौवंशों के आश्रय और सेवा के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं हैं।

इस गौशाला की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसमें शहर के संभ्रांत नागरिकों, स्थानीय उद्यमियों और जनता ने बढ़-चढ़कर आर्थिक योगदान दिया है। इस अवसर पर बोलते हुए मा0 मंत्री जी ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति का मूल आधार है। यह कान्हा गौशाला न केवल बेसहारा पशुओं को छत प्रदान करेगी, बल्कि यह समाज की एकजुटता का भी प्रतीक है।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस गौशाला को न केवल एक सरकारी भवन न मानकर इसे सामाजिक स्वरूप दिया जाए। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वह निरंतर इस गौशाला से जुड़ें और अपनी सामर्थ्य अनुसार सेवा करें, ताकि इसका संचालन सामुदायिक जिम्मेदारी बन सके।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ठा. उदय प्रताप सिंह,विजय प्रताप उर्फ छोटू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक पप्पू लोधी,उद्योगपति राजीव अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, संजीव आहूजा,चेयरमेन रानी गुप्ता, मनोज गुप्ता,राजीव गुप्ता,मुख्य विकास अधिकारी व उप जिलधिकारी और नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद के गणमान्य कर्मचारी एवं सभासदआदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User