एटा में तम्बाकू निषेध अभियान: पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जन जागरूकता अभियान

Feb 06, 2026 - 16:18
0 0
एटा में तम्बाकू निषेध अभियान: पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जन जागरूकता अभियान

block-350 block-350

एटा में तम्बाकू निषेध अभियान: पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जन जागरूकता अभियान

एटा। “तम्बाकू का शौक – किश्तों में मौत, आइए जीवन चुनें, तम्बाकू नहीं”* के संदेश के साथ जनपद एटा में सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पादों के विरुद्ध व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन के आदेश के क्रम में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में थाना एएचटी एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं नोडल अधिकारी एएचटी के निकट पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

 अभियान के अंतर्गत दिनांक 5 फरवरी 2026 को एएचटी/एसजेपीयू प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ, जिला तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जनपद सलाहकार डॉ. अमन प्रताप सिंह, अरविंद कुमार (मनोवैज्ञानिक), योगेश कुमार (सोशल वर्कर) एवं हतेन्द्र कुमार (CMO ऑपरेटर) की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित बस स्टैंड, खोखा, ढकेल, होटल, ढाबा व दुकानों पर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन प्रतिषेध एवं व्यापार, वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) अधिनियम – 2003 (COTPA Act) के प्रभावी अनुपालन के तहत दुकानदारों एवं आमजन को तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि तम्बाकू सेवन आज समाज में एक गंभीर समस्या बन चुका है, जो विशेषकर युवा पीढ़ी को तेजी से प्रभावित कर रहा है। अभियान के दौरान आमजन को तम्बाकू छोड़ने हेतु परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी देते हुए बताया गया कि सहायता के लिए कमरा नंबर 44, जिला चिकित्सालय एटा में संपर्क किया जा सकता है।

साथ ही शासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-112-356 की जानकारी भी दी गई। चेकिंग अभियान के अंतर्गत 06 प्रतिष्ठानों से कुल 600 रुपये सम्मन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही दुकानदारों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों और समाज को तम्बाकू जैसे नशीले पदार्थों से दूर रखें और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User