देबर की शादी में पहुँची भाभी ने किया हंगामा, देबर से मेरे कई साल पुराने सम्बंध, निकाह करेगा तो मेरे साथ

May 19, 2024 - 12:39
Updated: 2 years ago
0 504
देबर की शादी में पहुँची भाभी ने किया हंगामा, देबर से मेरे कई साल पुराने सम्बंध, निकाह करेगा तो मेरे साथ

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के संभल में जिले के एक गांव में निकाह था। निकाह से पहले बारातियों का जोरदार स्वागत हुआ। बारातियों की जमकर आव भगत की गई। इसके बाद निकाह की रस्म का शुरू किया गया।

निकाह की रस्म शुरू ही होने वाली थी कि दूल्हे की भाभी अचानक दूल्हे की ससुराल आ धमकी। दूल्हे की भाभी ने यहां जमकर हंगामा किया। भाभी ने दुल्हन के सामने दूल्हे के साथ अपने कई राज खोल दिए। दूल्हे की भाभी की बात सुनते ही बारातियों में हड़कंप मच गया। दूल्हे की भाभी अपने साथ पुलिस को भी लाई थी। पुलिस ने दूल्हे को पकड़कर थाने ले आई।

दुल्हन हाथ में मेहंदी लगाए दूल्हे का इंतजार ही करती रह गई। नतीजतन बिना दुल्हन के ही बारात को लौटना पड़ा। मामला दो-तीन दिन पुराना। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंजना मुस्लिम में निकाह से चंद मिनट पहले पुलिस के साथ पहुंची दूल्हा की भाभी ने हंगामा खड़ा कर दिया। दूल्हे की भाभी ने आरोप लगाया कि दूल्हा का उसके साथ कई वर्षों से संबंध हैं और वह उसके साथ ही निकाह करेगा। दूल्हे की भाभी के हंगामा करने के बाद पुलिस दूल्हा को थाने ले गई। दूसरी तरफ दुल्हन सजी रह गई।

बारात भी बैरंग वापस लौट गई। देर रात तक मामला निपटाने के लिए थाने में पंचायत चली। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव जैरोई से बुधवार को एक युवक की बारात गुन्नौर के गांव सैंजना मुस्लिम पहुंची। बारातियों ने दावत खाई उसके बाद निकाह की रस्म शुरू हो रही थी। इसी दौरान दूल्हे की भाभी पुलिस को साथ लेकर वहां पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। दूल्हे की भाभी ने आरोप लगाया कि दूल्हा बना उसका देवर उसके साथ कई वर्षों से रह रहा है।

पुलिस दूल्हा को थाने ले गई। निकाह से चंद मिनट पहले जब दूल्हे को पुलिस थाने ले गई, तो दुल्हन सजी बैठी रह गई। दुल्हन के परिजन भी थाने पहुंच गए। देर रात तक मामला निपटाने के लिए थाने में पंचायत चली, लेकिन दूल्हे की भाभी ने स्पष्ट कह दिया कि दूल्हा उसके साथ ही निकाह करेगा। कोतवाल संजीव बालियान ने बताया कि दूल्हे की भाभी की तहरीर पर दूल्हे को पुलिस थाने लाई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User