Etah News : राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी–2026 का भव्य शुभारंभ

Jan 15, 2026 - 20:22
0 12
Etah News : राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी–2026 का भव्य शुभारंभ

block-350 block-350

राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी–2026 का भव्य शुभारंभ

एटा। जनपद एटा में आयोजित *राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी–2026* का भव्य शुभारंभ मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल श्रीमती संगीता सिंह द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। उद्घाटन के उपरांत मंडलायुक्त ने प्रदर्शनी परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया तथा वहां संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

 प्रदर्शनी में कृषि, उद्यान, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य, सिंचाई, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायती राज, खादी एवं ग्रामोद्योग, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य, आयुष, शिक्षा, विद्युत, जल निगम, पर्यटन, परिवहन सहित अनेक विभागों द्वारा आकर्षक व जानकारीपरक स्टाल लगाए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान राम बाल भारती विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। वहीं गीतांजलि फाउंडेशन, लखनऊ द्वारा प्रस्तुत *“गंगा अवतरण”* नाट्य प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। अपने संबोधन में मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शनी जनपद की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से प्रदर्शनी में सहभागिता करने की अपील की। जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शनी जनपदवासियों के लिए ऐतिहासिक अवसर है, जहां एक ही स्थान पर केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनी/अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) लालता प्रसाद शाक्य ने बताया कि 15 जनवरी से प्रारंभ हुई यह प्रदर्शनी आगामी अवधि तक चलेगी, जिसमें मनोरंजन के भी विविध साधन उपलब्ध हैं। शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य, सहित अनेक जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User