Farrukhabad News : शैलेन्द्र यादव अध्यक्ष घोषित: रिंकू वर्मा के साथ खैला

Jan 13, 2026 - 08:12
0 4
Farrukhabad  News :  शैलेन्द्र यादव अध्यक्ष घोषित: रिंकू वर्मा के साथ खैला

block-350 block-350

शैलेन्द्र यादव अध्यक्ष घोषित: रिंकू वर्मा के साथ खैला

रिपोर्टर संजीव सक्सेना 

फर्रुखाबाद । एशिया की सबसे बड़ी सातनपुर आलू मंडी में आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर उर्फ रिंकू वर्मा के साथ विरोधियों ने खैला कर दिया।सुनियोजित ढंग से पूर्व विधायक सुरेश सिंह यादव के पुत्र शैलेन्द्र सिंह यादव आढ़ती को आलू आढ़ती एसोसिएशन का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया षड्यंत्र के तहत आलू आढ़ती संजू तिवारी की दुकान पर मंडी के आढ़तियों को बैठक के नाम पर बुलाया गया बैठक में संजू तिवारी ने कहा रिंकू वर्मा 3 साल का कार्यकाल खत्म हो गया है अब रिंकू वर्मा व शैलेन्द्र यादव व्यवस्था देखेंगे उसके तुरंत बाद ही कहा गया कि अब शैलेन्द्र सिंह यादव आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष के अध्यक्ष होंगे।

 आलू आढ़ती विकास यादव,अजय गुप्ता आदि 2,3 लोगों ने शैलेन्द्र यादव के नाम पर सहमति जताते हुए समर्थन में हाथ उठाये खुशी में तुरंत ही शैलेन्द्र यादव को फूल मालाओ के साथ ही रिंकू वर्मा आदि को भी मालाये पहनाईं गई।सचिन उर्फ संजू तिवारी ने खुशी में लड्डू बांटे इस दौरान एक मीडिया कर्मी को भी बुलाया गया था मीडिया कर्मी के द्वारा पूछा गया कि अब किसको अध्यक्ष लिखा जायेगा तो संजू तिवारी ने कह दिया कि शैलेन्द्र यादव अध्यक्ष एवं रिंकू वर्मा को महासचिव लिखों यह बात सुनते ही रिंकू वर्मा ने महासचिव लिखने से मना कर दिया उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि चुनाव विधिवत कराओ कई लोग चुनाव लड सकते हैं।जो चुनाव जितेगा सभी को मान्य होगा आलू आढ़ती रामलड़ैते राजपूत ने विरोध करते हुए कहा कि चुनाव मंडी परिषद की निगरानी में सर्व सम्मति अथवा वोटिंग से होना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User