Farrukhabad News : ज्ञान कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ,फीता काटकर हुआ उद्घाटन

Jan 13, 2026 - 08:35
0 20
Farrukhabad News :  ज्ञान कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ,फीता काटकर हुआ उद्घाटन

block-350 block-350

ज्ञान कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ,फीता काटकर हुआ उद्घाटन

 रिपोर्टर आलोक गंगवार

कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज नगर के एसएनएम इंटर कॉलेज ग्राउंड पर ज्ञान कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ यह टूर्नामेंट समाजसेवी व उद्योगपति सत्य प्रकाश अग्रवाल,भाजपा नेत्री डॉ मिथिलेश कुमारी अग्रवाल की जानिब से बहुत उम्दा तरीके से कराया जाता है। आज इस टूर्नामेंट का उद्घाटन सत्यप्रकाश अग्रवाल, मिथलेश अग्रवाल, रुपेश गुप्ता,डॉ शरद गंगवार व अरुण दुवे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यह टूर्नामेंट 12 जनवरी से 18 जनवरी तक चलेगा इस टूर्नामेंट में अमरोहा, नोएडा, अलीगढ़,बरेली, कानपुर, लखनऊ, फिरोजाबाद, दिल्ली सहित 8 टीमें भाग ले रही है।

आज का उद्घाटन मैच केसी स्टार नोएडा व अंसारी वॉरियर्स अमरोहा के बीच खेला जा रहा है। मैच शुरू होने से पहले अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय किया वहीं आज के उद्घाटन मैच का टॉस डॉ मिथिलेश कुमारी अग्रवाल ने सिक्का उछाल कर किया यह टॉस अंसारी वॉरियर्स अमरोहा ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वही कानपुर से आए अंपायर सौरभ जयसवाल, हिमांशु यादव व स्कोरर राजेश सिंह अपना दायित्व अच्छे से संभाल रहे थे। एस एन एम इंटर कॉलेज का ग्राउंड दर्शको से भरा हुआ था इस ग्राउंड को बाहर की टीमों द्वारा खेलने योग्य बनाने में मनोज तिवारी व उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई है दर्शक उनकी भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए नजर आए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User