नेकी की दीवार’ कार्यक्रम, जरूरत मंदो को वितरत किये गर्म कपड़े

Dec 29, 2025 - 20:56
0 1
नेकी की दीवार’ कार्यक्रम, जरूरत मंदो को वितरत किये गर्म कपड़े

block-350 block-350

साहस इंडिया ग्रुप ने आयोजित किया ‘नेकी की दीवार’ कार्यक्रम, जरूरत मंदो को वितरत किये गर्म कपड़े

फर्रुखाबाद। साहस इंडिया ग्रुप द्वारा कृष्णा पैलेस, डीडी सिनेमा में ‘नेकी की दीवार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी,मेजर एस.डी. सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति रंगनाथ मिश्रा, ब्रह्माकुमारी से शोभा दीदी तथा एएनकेपी डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य शशि किरण द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सेनापति की छात्राओं ने वंदे मातरम का गायन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष सुबोध शुक्ला ने भू-विसर्जन रथ चालकों का सम्मान किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। अमन अवस्थी ने संस्था का परिचय देते हुए बताया कि साहस इंडिया ग्रुप खंडित मूर्तियों व पूजन सामग्री का घर-घर से संग्रह कर विधिवत विसर्जन, सर्दियों में ‘नेकी की दीवार’ के माध्यम से वस्त्र वितरण तथा 26 जनवरी को राष्ट्रगान जैसे सामाजिक कार्यक्रम नियमितरूप से आयोजित करता है।

शोभा दीदी ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाए तो भारत स्वच्छ, सुंदर और विश्वगुरु बन सकता है। प्रधानाचार्य शशि किरण ने कहा कि समाज में कमजोर वर्ग को सशक्त करना अत्यंत आवश्यक है और ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। कुलपति रंगनाथ मिश्रा ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को सुदृढ़ करने वाला बताया और ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता को अत्यंत प्रशंसनीय कदम कहा। संचालन सुरेंद्र पाण्डेय ने किया। एसडीएम सदर रजनीकान्त, कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष सुबोध शुक्ला, संस्कार भारती अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सदानंद शुक्ला, संजय गर्ग, वैभव सोमवंशी, सोमेश गुप्ता, राघव दत्त मिश्रा, लक्की गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, इशू गुप्ता, ज्ञानेश अरोरा, मोना गुप्ता, केशव मिश्रा, व्यापार मंडल महामंत्री विमलेश मिश्रा, प्रीति तिवारी, जूली शुक्ला, संगीता चतुर्वेदी, कविता शुक्ला आदि रहे|

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User