Kasganj news मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील पटियाली में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन। 34 प्रार्थना पत्र में से 05 का मौके पर निस्तारण

Dec 20, 2025 - 21:23
0 0
Kasganj news मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील पटियाली में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।  34 प्रार्थना पत्र में से 05 का मौके पर  निस्तारण

block-350 block-350

20 दिसम्बर 2025 शासन की मंशानुसार जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस। मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील पटियाली में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन। तहसील पटियाली में 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 05 मौके पर ही निस्तारित।

कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील पटियाली के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जनमानस की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण ही शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिससे पीड़ितों को पूर्ण संतुष्टि मिले। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष इस अवसर पर अधिक धनराशि के बिजली के बिल आने, विधवा व वृद्वावस्था पेंशन न मिलने, राशन कार्ड बनवाने, भूमि की पैमायश कराने, अवैध कब्जा हटवाने, राजस्व, भूमि विवाद, उत्पीड़न, आपसी विवाद आदि से सम्बंधित 34 प्रार्थना प्रत्र प्राप्त हुये। जिनमें से 05 प्रार्थना पत्रों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी प्रार्थना पत्रों को गंभीरतापूर्वक सुनकर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त हुई शिकायतों व समस्याओं के प्रभावी व गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील पटियाली में उपजिलाधिकारी पटियाली, उपजिलाधिकारी न्यायिक, डीपीआरओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशाषी अभियंता विद्युत एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी तथा सीओ, तहसीलदार, समस्त क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User