Mainpuri News : लाभार्थीपरक योजनाओं में महिलाओं को दी जाये वरीयता, सदस्य महिला आयोग

Dec 18, 2025 - 09:45
0 0
Mainpuri News : लाभार्थीपरक योजनाओं में महिलाओं को दी जाये वरीयता,  सदस्य महिला आयोग

block-350 block-350

लाभार्थीपरक योजनाओं में महिलाओं को दी जाये वरीयता, सदस्य महिला आयोग

मैनपुरी (अजय किशोर) सदस्य महिला आयोग मीना कुमारी ने समाज कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि संचालित जन कल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को मिले, योजनाओं में घर की मुखिया महिला को वरीयता दी जाए, कोई भी पात्र महिला निराश्रित महिला, वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशन का लाभ पाने से वंचित न रहे, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर निदान हो, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ प्रत्येक पात्र बालिका को मिले सुनिश्चित किया जाए।

उन्होने कहा कि बेटी के जन्म से लेकर विवाह तक सारी जिम्मेदारियां प्रदेश सरकार ने ली है, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में बेटी के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक धनराशि उपलब्ध करायी जा रही हैं वहीं गरीब परिवार की वयस्क बेटियों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकारी खर्चे पर भव्य समारोह में कराकर उनके मॉ-बाप के कंधों से शादी का बोझ समाप्त करने का कार्य प्रदेश सरकार ने किया है। सदस्य महिला आयोग ने पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनते हुए कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निदान एवं महिलाओं के स्वावलंबन, आत्मनिर्भर हेतु संचालित योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने के लिए कृत-संकल्पित है। उन्होने उपस्थित महिलाओं से कहा कि अपने अधिकारों को समझें, महिलाओं के आत्म-सम्मान, स्वावलाम्बन, आर्थिक रूप से सुदृण बनाने के लिए केन्द्र-प्रदेश सरकार ने तमाम योजनाएं संचालित की हैं, अधिकांश योजनाओं में घर की मुखिया महिला को केन्द्र बिन्दु रखा गया है, प्रदेश सरकार ने बेटी के जन्म से लेकर विवाह तक सारी जिम्मेदारियां अपने कंधों पर ली है, महिलाओं, बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में है।

उन्होने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक स्थिति सुधार के दृष्टिगत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गांव-गांव स्वयं सहायता समूह गठित कर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करायी गयी, आज कई समूहों की महिलाओं ने बेहतर कार्य कर लखपति दीदी बन अपना नाम रोशन किया है। उन्होने फरियाद लेकर आयीं महिलाओं से कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा किसी महिला का शोषण किया जाये तो महिला संकोच न करें बल्कि तत्काल अपनी शिकायत थाने पर जाकर दर्ज करायें, पीड़ित महिला को तत्काल राहत मिलेगी। उन्होने कहा कि विभिन्न प्रकरणों में पीडित महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें न्याय दिलाने के उददेश्य से जनपद स्तर पर महिला जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर निदान कराया जा रहा है। आज जन-सुनवाई दौरान नगला देवी बिछवां नि. रजनी, लालपुर सथिनी नि. पूनम भदौरिया, द्वारिकापुर छाछा नि. रेखा, नगला सराय पोस्ट जौंग नि. बबली देवी, गोला बाजार नि. स्नेहलता, मो. नगरिया नि. प्रीति पाल, दौलतपुर नि. संध्या पाण्डेय आदि ने महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र महिला आयोग की सदस्य के सम्मुख प्रस्तुत किये, जिस पर उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को पृष्ठाकिंत कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित करते हुये कहा कि महिलाओं को उनका हक प्रत्येक दशा में मिले, महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरण में तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाये।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनिल वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सनन्त कुमार, प्र. निरीक्षक महिला थाना हेमलता सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी चन्द्रभान सिंह, खंड शिक्षाधिकारी रवि प्रकाश, प्रधानाध्यापिका जी.जी.आई.सी. सुमन यादव, पंचायत राज से सर्वेश दुबे, बाल संरक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा, वन स्टॉप सेंटर से स्वाती सिंह के अलावा मनोरमा सिंह, आराधना गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User