1 महीने 10 दिन की थी बेटी, मां ने 14वें फ्लोर से फेंका

एक महिला ने अपनी 40 दिन की बेटी को बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला दिव्यांग है और बोलने-सुनने में असमर्थ है.

Sep 23, 2023 - 08:34
Updated: 3 years ago
0 24
1 महीने 10 दिन की थी बेटी, मां ने 14वें फ्लोर से फेंका

block-350 block-350

मुंबई के मुलुंड इलाके में एक चौंकाने वाली घटना घटी है. यहां एक महिला ने अपनी 40 दिन की बच्ची को उठाकर 14वीं मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया। लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। हालांकि अभी तक महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला दिव्यांग है और बोलने-सुनने में असमर्थ है. इसलिए घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार देर शाम मुलुंड पश्चिम के जेवर रोड पर हुई. यहां की एक सोसायटी में रहने वाली दिव्यांग महिला अपने परिवार के साथ 14वीं मंजिल पर रहती थी। 40 दिन पहले उसे बेटी हुई थी।

इस 40 दिन में ही उसके घर में कुछ ऐसे हालात बन गए कि गुस्से में आकर महिला ने अपनी मासूम बच्ची को बालकनी से नीचे फेंक दिया. आशंका है कि बेटी पैदा होने को लेकर घर में कुछ विवाद था. हालांकि पुलिस अभी तक इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है. पुलिस के मुताबिक अभी तक घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है.

चूंकि महिला बोलने और सुनने में अक्षम है, इसलिए अभी तक उससे ठीक से पूछताछ तक नहीं हो सकी है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक पिछले साल जुलाई महीने में इस महिला के सात माह के बच्चे की मौत हो गई थी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User