मैनपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों/उप निरीक्षकों का स्थानांतरण; कुछ स्थानांतरण हुए निरस्त

Nov 20, 2025 - 08:35
0 148
मैनपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों/उप निरीक्षकों का स्थानांतरण; कुछ स्थानांतरण हुए निरस्त

मैनपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों/उप निरीक्षकों का स्थानांतरण; कुछ स्थानांतरण हुए निरस्त

मैनपुरी (अजय किशोर) जनपद मैनपुरी पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा 19 नवंबर को आयोजित एक गोष्ठी में जनपदीय पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर निरीक्षकों और उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल में कुल 13 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों के पूर्व निर्धारित स्थानांतरणों को निरस्त या परिवर्तित किया गया है। प्रमुख स्थानांतरणों में निरीक्षक मोहर सिंह को अपराध शाखा से हटाकर प्रभारी रिट सेल बनाया गया है। निरीक्षक विकास कुमार को पुलिस लाइन से अपराध शाखा भेजा गया है।

उप निरीक्षक रवेन्द्रपाल सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कैलाश आश्रम कोतवाली की जिम्मेदारी मिली है। उप निरीक्षक अश्वनी कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी गणेश बुर्ज कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। उप निरीक्षक टीकम सिंह अब पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी जेल कोतवाली का कार्यभार संभालेंगे। उप निरीक्षक ओमपाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना कुरावली भेजा गया है। उप निरीक्षक प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा थाना बिछवा की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक रामबाबू पाल को महिला सहायता प्रकोष्ठ से कार्यालय क्षेत्राधिकारी लाइन भेजा गया है। उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह तोमर और राजेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से क्रमशः थाना एलाऊ और थाना बरनाहल स्थानांतरित किया गया है। कुछ स्थानांतरणों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, उप निरीक्षक जयभगवान शर्मा का पुलिस लाइन से थाना बेवर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें महिला सहायता प्रकोष्ठ भेजा गया है।

उप निरीक्षक प्रवीन कुमार का चौकी प्रभारी कस्बा बेवर से चौकी प्रभारी कैलाश आश्रम कोतवाली किया गया स्थानांतरण भी निरस्त कर दिया गया है, और उन्हें अब थाना भोगांव स्थानांतरित किया गया है। महिला उप निरीक्षक साक्षी तोमर का थाना कुरावली से चौकी प्रभारी गणेश बुर्ज थाना कोतवाली किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता और विभिन्न शाखाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User