बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत: मैनपुरी भाजपा कार्यालय पर आतिशबाजी और बटी मिठाई

Nov 14, 2025 - 21:26
0 0
बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत: मैनपुरी भाजपा कार्यालय पर आतिशबाजी और  बटी मिठाई

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत: मैनपुरी भाजपा कार्यालय पर आतिशबाजी और बटी मिठाई

मैनपुरी (अजय किशोर) । बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मैनपुरी स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय पर ज़ोरदार जश्न मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और अपनी खुशी का इज़हार किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बढ़ती लोकप्रियता के साथ-साथ भाजपा के सुशासन, प्रशासन, सुरक्षा, महिला सम्मान और गरीबों के लिए महत्वाकांक्षी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का परिणाम है, जिसके चलते पार्टी ने बिहार में इतनी बड़ी जीत हासिल की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के साथ काम करती है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि भाजपा जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति नहीं करती है। उन्होंने कहा कि बिहार में विरोधी संगठनों द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार साबित हुए हैं और जो लोग जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति कर रहे हैं, जनता उनको नकार रही है। जिलाध्यक्ष ने जनता जनार्दन को भाजपा को बहुमत देकर जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया। जश्न कार्यक्रम में शामिल होने वालों में जिलाध्यक्ष ममता राजपूत के साथ-साथ भोगाँव विधायक राम नरेश अग्निहोत्री, जागीर ब्लॉक प्रमुख मुनेश सिंह चौहान, राहुल भारती, अमित चौहान, प्रदीप सिंह चौहान, राहुल सक्सेना, पूर्व नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता, नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, शिखर मोहन आदि भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजदू रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User