बिहार में एनडीए की प्रचंड बहुमत से भाजपाइयों मे खुशी की लहर किया मिष्ठान वितरण
बिहार में एनडीए की प्रचंड बहुमत से भाजपाइयों मे खुशी की लहर किया मिष्ठान वितरण।
कायमगंज/फर्रुखाबाद। बिहार विधानसभा के आए परिणाम में एनडीए की प्रचंड विजय पर कायमगंज नगर के श्यामा गेट पर जमकर उत्सव मना कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कर खुशी मनाई पार्टी पदाधिकारियों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ विजय का यह उत्सव अविस्मरणीय रहा।इस दौरान भाजपा चिकित्सक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ विकास शर्मा, भाजपा जिला मंत्री अवनीश चतुर्वेदी, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, रश्मि दुवे, अभिषेक , अमर गुप्ता, सुनील चेक, देवेंद्र दुबे, ओम कालेश्वर पाठक, आसिफ मंसूरी आदि ने एक स्वर मे कहा कि बिहार की जनता को हृदय से आभार।यह जीत विकास और सुशासन की जीत है। यह जीत बिहार के जन-जन के विश्वास की ऐतिहासिक विजय है।आप सभी के समर्थन ने इस जनादेश को और सशक्त बनाया है।अब रफ्तार और तेज होगी। बिहार और मज़बूत बनेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)