मैनपुरी में भगवान चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा

Oct 24, 2025 - 20:34
0 49
मैनपुरी में भगवान चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा

block-350 block-350

मैनपुरी में भगवान चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा

मैनपुरी । अजय किशोर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मैनपुरी के तत्वाधान में गुरुवार शाम भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा नगर के किला बजरिया स्थित मदार दरवाजा से आरंभ हुई। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना और जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ ने आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में देवी-देवताओं और कायस्थ महापुरुषों की दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल थीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की विशाल तस्वीर सवार रथ के साथ प्रसिद्ध बैंड मधुर भजनों के साथ चल रहा था। शोभायात्रा का कई जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ।

यह मदार दरवाजा से आरंभ होकर लाल मठिया, कटरा, घंटाघर चौक, बजाजा बाजार, संता बसंता चौक, करहल रोड, गाड़ीवान होते हुए वापस संता बसंता चौक से श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा भवन (चित्रगुप्त मंदिर) पर विश्राम हुई। मंदिर में समस्त कायस्थ समाज के लोगों ने एकसाथ आरती की और प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना, राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ एडवोकेट, प्रमोद सक्सेना, डॉ. सूर्यमोहन सक्सेना, अजय किशोर पत्रकार, विशेष सक्सेना, वीरेश सक्सेना, वीरेंद्र सक्सेना, मुकेश सक्सेना, अनिल सक्सेना, मृदुल कुलश्रेष्ठ, मोहन सक्सेना, सुशील कायस्थ, सहित सैकड़ों कायस्थ बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User