Kasganj news पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस फोर्स के साथ कासगंज शहर के मुख्य मार्गो, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में किया फ्लैग मार्च

Oct 18, 2025 - 20:35
0 1
Kasganj news पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस फोर्स के साथ कासगंज शहर के मुख्य मार्गो, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में किया फ्लैग मार्च

block-350 block-350

पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कासगंज शहर में पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए व्यापारियों से संवाद कर आमजन को कराया सुरक्षा का एहसास ।

पुलिस अधीक्षक कासगंज के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में लगातार पैदल गश्त/भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जा रहा है जायजा ।

कासगंज जनपद में पर्व/त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार पैदल गश्त/भ्रमण किया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 18.10.2025 को पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस फोर्स के साथ कासगंज शहर के मुख्य मार्गो, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया । फ्लैग मार्च के दौरान महोदया द्वारा मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा व्यापारी बंधुओं एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि त्यौहारों के समय बाजारों में स्वाभाविक रूप से भीड़ बढ़ जाती है, अतः सतर्कता व सजगता आवश्यक है । उनके द्वारा व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे सही अवस्था में चालू रखने, संदिग्ध व्यक्तियों व असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी । उन्होंने बताया कि त्यौहारों के दौरान शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, फुट पेट्रोलिंग, ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा महिला सुरक्षा हेतु एंटी रोमियो टीमों की सक्रिय निगरानी सुनिश्चित की जा रही है । साथ ही महोदया द्वारा सभी व्यापारियों से अपील की गयी पटाखों तथा आतिशबाजी के अवैध भंडारण, निर्माण व विक्रय पर प्रतिबंध है । अतः कोई भी ऐसा विधि विरूद्ध कार्य न करें, ऐसा करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी । कासगंज पुलिस द्वारा त्यौहारों के अवसर पर जनपदवासियों की सुरक्षा, सुविधा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार गंगा प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नगर आँचल चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज प्रवेश राणा व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User