Mainpuri News : नवविवाहिता गर्भवती महिला की फांसी लगाकर हत्या, फिर जलाया शव

Oct 04, 2025 - 21:04
0 36
Mainpuri News : नवविवाहिता गर्भवती महिला की फांसी लगाकर हत्या, फिर जलाया शव

block-350 block-350

नवविवाहिता गर्भवती महिला की फांसी लगाकर हत्या, फिर जलाया शव

मैनपुरी। (अजय किशोर) मैनपुरी जिले के औछा थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नवविवाहित महिला की कथित तौर पर फांसी लगाकर हत्या कर दी गई और फिर सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रंगपुर निवासी 22 वर्षीय रजनी की शादी सात माह पूर्व औछा थाना क्षेत्र के मड़ैया ग्राम निवासी सचिन से हुई थी। रजनी के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। रजनी चार माह की गर्भवती भी थी।

मृतका के मायके पक्ष का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने पहले फांसी लगाकर रजनी की हत्या कर दी। इसके बाद, साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पेट्रोल, डीजल और खरपतवार डालकर जला दिया। मृतका की मां सुनीता की तहरीर के आधार पर औछा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User