बटेश्वर मेले के अवसर पर आयोजित हो उटंगन पर केन्द्रित

Oct 03, 2025 - 19:24
0 5
बटेश्वर मेले के अवसर पर आयोजित हो उटंगन पर  केन्द्रित

block-350 block-350

बटेश्वर मेले के अवसर पर आयोजित हो उटंगन पर केन्द्रित

आगरा। सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा ने जिला पंचायत अध्यक्ष से बटेश्वर मेले के अवसर पर होने वाले आयोजनों में उटंगन नदी पर केन्द्रित ‘नदी सम्मेलन ‘आयोजन शामिल करने का अनुरोध किया है। सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा के सेकेट्री अनिल शर्मा ने कहा है कि उटंगन नदी में रहने वाली जल की भरपूरिता और उसके समुचित उपयोग के संबंधित योजनाओं के प्रति जनजागरूकता की जरूरत को दृष्टिगत सम्मेलन आयोजित किया जाये। सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा की ओर से जनपद के लगातार गिरते जा रहे भूजल स्तर को थामने में उटंगन नदी की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है, साथ ही रेहावली गांव (फतेहाबाद तहसील ) और रीठे गांव (बाह तहसील ) के बीच नदी पर मानसून कालीन पानी रोक कर करोडों धन मीटर इस भंडारित पानी का उपयोग बटेश्वर मंदिर के घाटो को भी शुद्ध ताजा जल उपलब्ध करवाने में भी उपयोगी होगा।उल्लेखनीय है कि कार्तिक पूर्णिमा के अलावा सोमवार दिवसों और शिवरात्रि पर्वों पर बटेश्वर में यमुना में शुद्ध पानी की जरूरत खास तौर पर रहती है।

इसी के साथ प्रस्तावित बांध से शमसाबाद, फतेहाबाद,पिनाहट और बाह ब्लॉक के क्षेत्रों में भूमिगत जल के स्तर और गुणवत्ता में सुधार हो सकेगा।वर्तमान में ये सभी विकास खंड अति दोहित श्रेणी में हैं,गिरते जलस्तर के कारण इनके अधिकांश गांवों में हैंडपंप काम करना बन्द कर चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User