एंबुलेंस कर्मियों ने हर्षोल्लास से मनाया गांधी जयंती और दशहरा पर्व

Oct 02, 2025 - 20:53
0 3
एंबुलेंस कर्मियों ने हर्षोल्लास से मनाया गांधी जयंती और दशहरा पर्व

block-350 block-350

एंबुलेंस कर्मियों ने हर्षोल्लास से मनाया गांधी जयंती और दशहरा पर्व

 अलीगढ़, – मोहनलाल गौतम महिला जिला चिकित्सालय में कार्यरत 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों ने 2 अक्टूबर के अवसर पर गांधी जयंती और दशहरा पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस विशेष आयोजन में, अलीगढ़ जनपद के प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद अरशद ने सभी इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) और पायलटों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में, उन्होंने एंबुलेंस सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि: "एंबुलेंस सेवा लोगों की जान बचाने में समाज में एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, और इस भूमिका में हमारे 102 और 108 एंबुलेंस कर्मियों का योगदान सराहनीय है।" प्रोग्राम मैनेजर ने सभी कर्मियों को त्योहारों की बधाई दी और उनके निस्वार्थ सेवाभाव की प्रशंसा की। इस मौके पर ई एम ई हिरदेश कुमार भी मौजूद रहे, जिन्होंने सभी एंबुलेंस कर्मियों के साथ पर्व की खुशियाँ साझा कीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User