वी.के. जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सम्पन्न हुई अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री रेस चैंपियनशिप 2025-26

Sep 28, 2025 - 20:48
 0  3
वी.के. जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सम्पन्न हुई अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री रेस चैंपियनशिप 2025-26

वी.के. जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सम्पन्न हुई अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री रेस चैंपियनशिप 2025-26

कासगंज। राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री रेस चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन 26-27 सितम्बर 2025 को बड़े उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन वी.के. जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कासगंज द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि यश जैन, सचिव, बी.ए.वी. स्कूल, कासगंज एवं संयुक्त सचिव, वी.के. जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन रहे। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, फिटनेस और अनुशासन को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक सुदृढ़ता के साथ-साथ टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और जीवन में अनुशासन का निर्माण करते हैं। आयोजन सचिव डॉ. सरिता सिंह जादौन ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक स्वास्थ्य, खेलों के प्रति रुचि तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना है।

 रिपोर्टिंग प्रातः 5:30 बजे हुई और रेस का शुभारंभ सुबह 6:00 बजे सेलई गेट, के.ए. (पी.जी.) कॉलेज, कासगंज से किया गया। दौड़ का मार्ग सेलई गेट से सेलई मंदिर तक तथा वापस सेलई गेट तक रखा गया। पर्यवेक्षक डॉ. प्रवीण कुमार सिंह जादौन ने प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ रेस पूरी करने के लिए प्रोत्साहित किया। चयनकर्ताओं में डॉ. भावना टिमल (नगर पालिका गर्ल्स डिग्री कॉलेज, कासगंज), श्रीमती शारदा जौहरी और डॉ. दुर्वेश कुमार (श्री वार्ष्णेय कॉलेज, अलीगढ़) शामिल रहे। तकनीकी निदेशक प्रक्ष सिंह जादौन तथा तकनीकी अधिकारियों की टीम – मंजू कौशल, दिलीप लोधी, विधि सिंह, दिव्यांशु सागर, अंकित भास्कर, विवेक कुमार, छाया कुमारी, प्रिंस गुरहर, मोहित, पुष्पेन्द्र, बृजेश, कौशल यादव, अमर बंजारा, मयंक धनगर, अभिषेक, रविंदर, गार्गी, आशीष जोशी, माला, सोनी और शौर्य पराशर – ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया। परिणाम: पुरुष वर्ग: 1. शोभित सिंह – डॉ. राम मनोहर लोहिया पी.जी. कॉलेज, कासगंज – प्रथम (34:28.53 मिनट) 2. चन्द्र प्रकाश – डॉ. राम मनोहर लोहिया पी.जी. कॉलेज, कासगंज – द्वितीय (35:07.70 मिनट)

 3. मोनू कुमार – श्री वार्ष्णेय कॉलेज, अलीगढ़ – तृतीय (35:12.35 मिनट) महिला वर्ग: 1. चांदनी कुमारी – के.ए. (पी.जी.) कॉलेज, कासगंज – प्रथम (49:25.42 मिनट) 2. भावना कुमारी – पी.सी. बगला कॉलेज, हाथरस – द्वितीय (52:25.42 मिनट) 3. चंचल कुमारी – पी.सी. बगला कॉलेज, हाथरस – तृतीय (52:25.42 मिनट) टीम चैंपियनशिप: पुरुष वर्ग: के.ए. (पी.जी.) कॉलेज, कासगंज एवं श्री वार्ष्णेय कॉलेज, अलीगढ़ महिला वर्ग: के.ए. (पी.जी.) कॉलेज, कासगंज एवं श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका गर्ल्स डिग्री कॉलेज, कासगंज पुरस्कार वितरण समारोह वी.के. जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कासगंज में आयोजित किया गया। विजेताओं, चयनकर्ताओं और तकनीकी अधिकारियों को सम्मानित किया गया। आयोजन सचिव डॉ. सरिता सिंह जादौन ने सभी प्रतिभागियों, चयनकर्ताओं, तकनीकी अधिकारियों और अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। सरिता सिंह जादौन आयोजन सचिव, अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2025-26