सीएमओ ने की प्रेस वार्ता, कल से शुरू होगा 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान

Sep 16, 2025 - 20:38
0 6
सीएमओ ने की प्रेस वार्ता, कल से शुरू होगा 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान

block-350 block-350

सीएमओ ने की प्रेस वार्ता, कल से शुरू होगा 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान

एटा। जिले के नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान आगामी 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत कल से जिलेभर में की जाएगी, जिसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच और उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अभियान के तहत महिलाओं को निशुल्क स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श, एनीमिया की जांच और आवश्यक उपचार की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार की नींव होती है, और इसी सोच के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। सीएमओ ने जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता जताई और कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है।

उन्होंने बताया कि डेंगू की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 16 हजार से अधिक सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से केवल चार मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने के लिए जारी प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। जागरूकता, नियमित जांच और समय पर इलाज से बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। प्रेस वार्ता के अंत में सीएमओ ने आमजन से अपील की कि वे स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और स्वच्छता एवं सावधानी बरतते हुए स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User