शिकोहाबाद में 15 से 24 सितम्बर तक मनाया जायेगा महाराजा अग्रसेन काजन्मोत्सव

Sep 14, 2025 - 11:16
0 4
शिकोहाबाद में 15 से 24 सितम्बर तक मनाया जायेगा महाराजा अग्रसेन काजन्मोत्सव

block-350 block-350

शिकोहाबाद में 15 से 24 सितम्बर तक मनाया जायेगा महाराजा अग्रसेन काजन्मोत्सव

शिकोहाबाद। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव हर वर्ष की तरह इस वर्ष की धूमधाम से मनाया जायेगा महोत्सव के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रम पंचायती अग्रवाल धर्मशाला मे सम्पन्न होगें।

महोत्सव के अंतर्गत थाल सज्जा, रंग भरो, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मेहंदी, बूगी वूगी, म्यूजिकल चेयर, बेबी फैंसी ड्रेस, अग्र प्रश्नोत्तरी, तोल मोल के बोल, बूझो तो जानें, धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, भव्य फूल बंगला एवं छप्पन भोग का भी आयोजन किया जाएगा।

22 सितम्बर को महाराज अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा महाराजा अग्रसेन स्कूल भगवंत बाग से प्रारंभ होकर, दोनो बाजारों से होती हुए श्री अग्रवाल पंचायती धर्मशाला में विराम करेगी। महाराजा अग्रसेन, कुल देवी मां लक्ष्मी के साथ डोले पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलते हैं।

यह जानकारी अग्रवाल मंडल कमेटी ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। इस दौरान अध्यक्ष संजीव गर्ग, सचिव रजत शाह, कोषाध्यक्ष अमृत गर्ग, नितिन अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, मनु अग्रवाल, सक्षम गर्ग, आशीष अग्रवाल, अमनदीप मित्तल, रवि बंसल, विष्णु अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अमन बंसल द्वारा होने वाले सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User