केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने लखनऊ में मंत्रालय के अधीनस्थ मीडिया इकाईयों के साथ की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिये निर्देश

Sep 14, 2025 - 20:09
Updated: 9 months ago
0 7
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने लखनऊ में मंत्रालय के अधीनस्थ मीडिया इकाईयों के साथ की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिये निर्देश

block-350 block-350

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री संजय जाजू ने लखनऊ में मंत्रालय के अधीनस्थ मीडिया इकाईयों के साथ की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

★ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सभी मीडिया इकाईयां आपस में मिलकर समन्वय के साथ करें कार्य : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री संजय जाजू*

★ दूरदर्शन एवं आकाशवाणी को अपने कार्यक्रमों में नवाचार के प्रयोग पर देना चाहिये बल : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री संजय जाजू*

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री संजय जाजू ने शनिवार को लखनऊ में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीनस्थ मीडिया इकाईयों के साथ समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा बैठक में पत्र सूचना कार्यालय, केंद्रीय संचार ब्यूरो, दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। केंद्रीय सचिव ने मीडिया इकाईयो द्वारा किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया तथा विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी हासिल की। केंद्रीय सचिव श्री संजय जाजू ने मीडिया इकाईयों को आवश्यक निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सभी मीडिया इकाईयां मिलकर एक सिनर्जी के सिद्धांत पर कार्य करें जिससे सरकार द्वारा जन कल्याण के लिये किये जा रहे विभिन्न कार्यों से आम जनता को अवगत कराया जा सके।

केंद्रीय सचिव ने कहा कि सरकार द्वारा जन कल्याण हेतु किये जा रहे कार्यों से जनता को अवगत कराने में दूरदर्शन एवं आकाशवाणी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन और आकाशवाणी को अपनी इस भूमिका का निर्वहन करते हुये उसमें नवाचार को लाने की आवश्यकता है। केंद्रीय सचिव ने कहा कि दूरदर्शन एवं आकाशवाणी को अपने कार्यक्रम बनाते समय नवाचार पर विशेष बल देना चाहिये जिससे आज प्रसारण के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा में लोक प्रसारक के रूप में दूरदर्शन और आकाशवाणी अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाये रख सकता है । समीक्षा बैठक के उपरांत केंद्रीय सचिव ने आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के परिसर का भी निरीक्षण किया तथा परिसर को साफ - सुथरा एवं हरा - भरा बनाये रखने के निर्देश भी दिये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User