निशुल्क राशनधारकों को खुशखबरी, 2 अक्टूबर तक तक सभी सुविधाएं मुक्त PM ने दी सौगात

Sep 17, 2023 - 20:56
0 57
निशुल्क राशनधारकों को खुशखबरी, 2 अक्टूबर तक तक सभी सुविधाएं मुक्त PM ने दी सौगात

block-350 block-350

UP निशुल्क राशन वाले कार्ड धारकों के लिए एक और खुशी की खबर आई है। पीएम मोदी की तरफ से राशन कार्ड धारकों को सौगात मिली है। अब राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड भी दिया जाएगा।

 फर्रुखाबाद जिले से भाजपा सांसद एवं रेलवे संसदीय स्थाई सलाहकार समिति सदस्य मुकेश राजपूत ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अब राशन कार्ड के आधार पर पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की योजना लांच की है।

उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा योजना के तहत 17 सितंबर से आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक आयुष्मान कार्ड के श्रमिक पात्र लाभार्थियों को सभी सुविधाएं निशुल्क मिलेंगी। इसके साथ ही 23 व 24 सितंबर को फर्रुखाबाद जिले के सभी स्वास्थ्य केदो पर श्रमिकों के निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था उपलब्ध होगी।

 राजपूत जिला मुख्यालय फतेहगढ़ कलक्ट्रेट सभागार में विश्वकर्मा जयंती पर आयुष्मान भव अभियान के आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड योजना के तहत देश में 80 करोड़ लोग अब तक लाभान्वित हो चुके हैं और जनहित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक राशन कार्ड के आधार पर पात्र को आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की योजना लांच की है। इस योजना में आयुष्मान कार्ड धारक को स्वास्थ्य की सभी सुविधाएं निशुल्क मिलेगी।

उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेस वे प्रदेश बताते हुए राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर फर्रुखाबाद जिले के नागरिकों की ओर से उनके दीर्घायु होने की कामना की। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर विश्वकर्मा योजना के तहत अपने कार्यों को सुचारू रूप से करने के लिए फर्रुखाबाद जिले में पात्र लाभार्थियों को 3 लाख रूपए का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा तथा प्रशक्षिण के लिए 500 का मानदेय तथा 15000 रुपए ,कार्य टूल किट के लिए मिलेंगे।

संवाददाताओं के सवालों पर राजपूत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'जन आरोग्य योजना आयुष्मान आपके द्वार' के तहत छूटे हुए नयेपात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर फर्रुखाबाद सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर अपर जिला अधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, मुख्य चिकत्सिा अधिकारी डॉ अवनीन्द कुमार जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User