पूर्व प्रधान की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम मचा हड़कंप

Aug 28, 2025 - 19:24
0 2
पूर्व प्रधान की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम मचा हड़कंप

block-350 block-350

पूर्व प्रधान की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम मचा हड़कंप

-नगला लालजीत गांव में खेत की ओर गए थे, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

कायमगंज/फर्रुखाबाद। बाढ़ के पानी के बीच नगला लालजीत गांव के पास पानी की टंकी के पीछे तालाब में शुक्रवार को पूर्व प्रधान की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। क्षेत्र के जिजपुरा के नगला लालजीत गांव निवासी 55 वर्षीय पूर्व प्रधान प्रवेश यादव गुरुवार को गांव की टंकी की ओर स्थित अपने खेत पर गए थे। खेत के पास बाढ़ का पानी भरा था। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह पास के तालाब में गहरे पानी में जा गिरे। घटना की जानकारी पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर धर्मपुर और लखनपुर के तैराक लोगों को बुलाया गया। काफी खोजबीन और करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तालाब से प्रवेश यादव का शव बाहर निकाला।

शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी, दस वर्षीय पुत्री निशा और आठ वर्षीय पुत्री नेहा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने भी घटना की जांच की। पहले परिजनो ने पोस्टमार्टम के लिए मना किया। पुलिस के समझाने पर मान गए। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यहां बता दें कि बीते दिनों सूखा नगला निवासी पूर्व प्रधान भूरे सिनौली पुल पर चल रहे बाढ़ के पानी में डूब गए थे। जहां उनकी भी मौत हुई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User