अपना घर आश्रम पर प्रभूजनो को कराया भोजन प्रसाद व अन्य कार्यक्रम

Aug 23, 2025 - 18:51
0 19
अपना घर आश्रम पर प्रभूजनो को कराया भोजन प्रसाद व अन्य कार्यक्रम

block-350 block-350

सर्व मानव कल्याण सेवा संस्थान ट्रस्ट ने मनायी संस्थापक की 13वीं पुण्यतिथि

अपना घर आश्रम पर प्रभूजनो को कराया भोजन प्रसाद व अन्य कार्यक्रम

अपना घर आश्रम के कार्यलय प्रभारी व प्रभूजन सेवको किया सम्मानित

कासगंज। जनपद कासगंज के लहरा गंगाजी घाट सोरों स्थित अपना घर आश्रम सोरों जी पर सर्व मानव कल्याण सेवा संस्थान ट्रस्ट के संस्थापक सत्यप्रकाश पाण्डेय जी की 13 वीं पुण्य तिथि पर प्रभूजनो को भोजन प्रसादी करायी । संस्था के संरक्षक डा उपेन्द्र पाण्डेय, राजीव तिवारी,प्रबन्धक विक्रम पाण्डेय ने सत्य प्रकाश जी के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया। वही प्रभूजनो की भोजन प्रसादी सेवा के उपरान्त सर्व मानव कल्याण सेवा संस्थान ट्रस्ट द्धारा अपना घर आश्रम के कार्यलय प्रभारी रमेश ,सत्य पाल मनीष केयर टेकर ,माखन नीतू भोजन प्रसादी बनाने वालो को पटका पहनाकर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया। व अपना घर आश्रम के कार्यलय प्रभारी रमेश व उनके साथियो द्धारा संस्था के पदाधिकारियो को भी सम्मनित भी किया गया।

इसके उपरान्त वही पाठक पुर स्थित कुष्ठ आश्रम पर संस्था द्धारा वस्त्र भी वितरित किये। व कटरा मठ स्थित कार्यलय पर अन्य धार्मिक कार्यक्रमो का भी आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्व मानव कल्याण सेवा संस्थान ट्रस्ट की अध्यक्ष अल्का पाण्डेय,कोषाध्यक्ष शकुन्तला देवी, गीता तिवारी, नगर अध्यक्ष शिवम भारद्धाज,हर्ष तिवारी,यश उपाध्याय,पलक पाण्डेय विभू पाण्डेय, परिधि पाण्डेय व अपना घर आश्रम के प्रभूजन सहित आदि मौजूद रहैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User