हर घर तिरंगा" अभियान के तहत विकास भवन परिसर में तिरंगा रैली एवं ध्वज वितरण कार्यक्रम आयोजित

Aug 11, 2025 - 21:49
0 10
हर घर तिरंगा" अभियान के तहत विकास भवन परिसर में तिरंगा रैली एवं ध्वज वितरण कार्यक्रम आयोजित

block-350 block-350

हर घर तिरंगा" अभियान के तहत विकास भवन परिसर में तिरंगा रैली एवं ध्वज वितरण कार्यक्रम आयोजित

एटा। शासन की मंशा के अनुरूप एवं जिलाधिकारी श्री प्रेमरंजन सिंह के निर्देशानुसार "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत विकास भवन परिसर में भव्य तिरंगा रैली एवं तिरंगा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेन्द्र नारायण मिश्र एवं परियोजना निदेशक श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्त द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना कर के की गई। इस तिरंगा रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली के पश्चात पंचायती राज विभाग द्वारा लगभग 20,000 राष्ट्रीय ध्वजों का निःशुल्क वितरण किया गया, जिससे जनपद के प्रत्येक घर पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराने का संकल्प और अधिक सशक्त हुआ।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. मिश्र ने कहा कि "हर घर तिरंगा" अभियान न केवल राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है, बल्कि यह देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम भी है। इस अवसर पर अपर जिला पंचायती राज अधिकारी मोहम्मद राशिद ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत स्तर तक ध्वज वितरण कार्य सतत रूप से किया जा रहा है। वॉलिंटियर्स के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य की 100 प्रतिशत पूर्ति हो। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, पंचायती राज विभाग के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User