धार्मिक भव्य कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, नगर हुआ भक्तिमय

Jul 21, 2025 - 15:40
0 1
धार्मिक भव्य कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, नगर हुआ भक्तिमय

block-350 block-350

धार्मिक भव्य कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, नगर हुआ भक्तिमय

फर्रुखाबाद। सावन माह की शिवरात्रि नजदीक आते ही रविवार को पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने आस्था की डुबकी लगाने के बाद पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी और जल भरकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर कांवर यात्रा पर रवाना हो गए। हिन्दू महासभा और जय भोलेबाबा कमेटी के द्वारा शहर के पांचाल घाट से पांडेश्वर नाथ मन्दिर तक कांवड़ यात्रा निकाली गयी| दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज के द्वारा कांवड़ यात्रा का श्रीगणेश मन्त्रोच्चार के साथ किया गया| यात्रा दुर्वासा ऋषि आश्रम से शुरू होकर पांचाल घाट चौराह, कादरी गेट,लाल दरवाजा, घुमना, नेहरु रोड़, चौक, रेलवे रोड़ होती हुई पांडेश्वर नाथ मन्दिर पंहुची| जहाँ भगवान शिव पर 251 कांवड़ो से जलाभिषेक किया गया| उसके बाद भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया| यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गयी ।

 जगह-जगह कांवड़ियों के लिए पानी आदि की व्यवस्था की गयी थी| बटुकों के मंत्रोच्चार से माहौल में तैरी आस्था पांचाल घाट गुरुकुल से यात्रा में शामिल होनें वाले 25 नन्हे बटुकों नें माहौल को और भक्ति मय कर दिया| चार आचार्यों के साथ बटुकों नें मंत्रोचार किया| जिससे माहौल में आस्था और अधिक फैल गयी|सुरक्षा में पुलिस की बेहतर व्यवस्था नजर आयी| इस दौरान आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ल, हिन्दू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जय भोलेबाबा कमेटी अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी भोले, बबुआ वाजपेयी, राजीव चतुर्वेदी, मुनीश मिश्रा,राजेन्द्र दुबे, राघव दत्त मिश्रा, सौरभ मिश्रा, डा. राघवेन्द्र अग्निहोत्री , व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा,रामजी शुक्ला, राजेश वाजपेयी, अभिषेक वाजपेयी, अमन अवस्थी, अमन दुबे, वैभव सोमवंशी, शिवम दीक्षित, प्रमोद दीक्षित, सेंट्रल जेल व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश गुप्ता, महामंत्री डा. संजीब त्रिपाठी, शिवम दुबे, नितिन दुबे, नितिन भारद्वाज, पिंकू राजपूत आदि रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User