बालाजी के दीवाने परिवार द्वारा आयोजित 37वां मासिक सुंदरकांड पाठ भक्तिमय माहौल में सम्पन्न

Jul 20, 2025 - 18:52
0 32
बालाजी के दीवाने परिवार द्वारा आयोजित 37वां मासिक सुंदरकांड पाठ भक्तिमय माहौल में सम्पन्न

block-350 block-350

बालाजी के दीवाने परिवार द्वारा आयोजित 37वां मासिक सुंदरकांड पाठ भक्तिमय माहौल में सम्पन्न

कायमगंज (फर्रूखाबाद)। श्री बालाजी महाराज की कृपा एवं गुरु महाराज के आशीर्वाद से बालाजी के दीवाने परिवार द्वारा आयोजित 37वां मासिक सुंदरकांड पाठ बालाजी सदन, अग्रवाल कंप्यूटर, पृथ्वी दरवाजा, रेलवे रोड स्थित परिसर में भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया और भजनों के माध्यम से श्री बालाजी महाराज की स्तुति की। भक्ति रस में डूबे वातावरण में भक्तों ने भजन गायन कर बाबा को रिझाया। कार्यक्रम में भाग ले रहे पीयूष अग्रवाल ने बताया कि श्री बालाजी महाराज को प्रसन्न करने का सर्वोत्तम मार्ग भजन है। भजन के माध्यम से हम अपनी श्रद्धा और समर्पण व्यक्त करते हैं।

भजनों की श्रृंखला में प्रियंका अग्रवाल ने श्री बालाजी महाराज एवं श्री खाटू नरेश बाबा के भजन गाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। इसके पश्चात सामूहिक आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रमुख रूप से पीयूष अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, मान्या अग्रवाल, शंभू शरण अग्रवाल, कामिनी अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, दिशा अग्रवाल, शुभी गोयल, नीरू अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, ज्योति श्याम गौड़, जसविंदर गंगवार, राजीव गुप्ता, नेहा अग्रवाल, गौरी अग्रवाल, अनु अग्रवाल, बिंदु अग्रवाल, आरती अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, बीना अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, भावना अग्रवाल, इंदु गुप्ता, गुंजन गोयल, मानसी मित्तल, पूनम अग्रवाल, मुक्ता अग्रवाल, उषा अग्रवाल, सौरभ मित्तल, रोहित मित्तल, स्नेहा गौड़, बालकिशन श्रीवास्तव, सुनील अग्रवाल, संजीव गुप्ता, नीरज अग्रवाल, अनार सिंह, विमल रिंकल रस्तोगी आदि भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर भक्तों ने बाबा की कृपा के लिए आभार व्यक्त किया और आगामी मासिक पाठ में पुनः सम्मिलित होने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User