Crime News: लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपनी गर्लफ्रेंड का हथौड़ा मारकर करदी हत्या, 3 साल पुरानी लव स्टोरी का का द एण्ड

Sep 12, 2023 - 19:24
0 333
Crime News: लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपनी गर्लफ्रेंड का हथौड़ा मारकर करदी हत्या, 3 साल पुरानी लव स्टोरी का का द एण्ड

block-350 block-350

Crime News : उत्तराखंड के देहरादून में सेना के एक अफसर की खूनी प्रेम कहानी सुर्खियों में है। सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया।

कभी बार डांसर की तरह काम करने वाली नेपाली मूल की लड़की से अफसर का साढ़े तीन साल से प्रेम संबंध था। दोनों में अवैध संबंध भी थे, जिसका शनिवार रात अंत हो गया। ले. कर्नल लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदू उपाध्याय (42) ने बार में पहले शराब पिलाई और फिर नशे में झूमती लड़की को शहर से बाहर ले जाकर हथौड़े से एक के बाद एक वार करके मार डाला। केस का खुलासा होने के बाद अफसर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 अफसर की मृतक लड़की से मुलाकात सिलीगुड़ी के क्लब में हुई थी। वहां डांसर के रूप में काम करने वाली नेपाली लड़की को उसने दिल दे दिया। रामेंद्रू ने सिलीगुड़ी से दून तबादला होने से पहले ही प्रेमिका को देहरादून के एक फ्लैट में शिफ्ट करवा दिया। हालांकि, अब एक तरफ उसकी पत्नी को उसके अवैध संबंध का पता चल गया था तो दूसरी तरफ गर्लफ्रेंड भी पत्नी की तरह हक मांगने लगी थी।

 इस बीच अफसर ने उसकी हत्या कर दी। देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के सौड़ा सरोली में रविवार को सड़क किनारे कच्ची नाली में युवती का लहूलुहान शव मिला था। पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपी रामेंदू उपाध्याय तक पहुंच गई। दून पुलिस की पूछताछ में आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदू उपाध्याय ने कई राज खोले।

 दो सितंबर को युवती से हुआ था पत्नी का झगड़ा लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदू ने क्लेमनटाउन में पोस्टिंग होने पर चार अगस्त को ज्वाइन किया था। दून के पंडितवाड़ी में आरोपी का मकान है। पोस्टिंग के करीब डेढ़ माह पहले श्रेया को आरोपी ले आया था। पहले उसने होटल में कमरा दिलाया। पर, होटल ज्यादा महंगा पड़ रहा था। इसके बाद क्लेमनटाउन में एक फ्लैट किराये पर दिला दिया। वह यहां अक्सर आता जाता रहता था। पत्नी को करीब दो महीने पहले पति के अवैध संबध की भनक लग गई थी। पुलिस के मुताबिक, पत्नी को आरोपी भरोसा देता था कि युवती को वह वापस भेज देगा।

इस बीच दो सितंबर को आरोपी की पत्नी श्रेया के फ्लैट पर गई। श्रेया और आरोपी की पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद श्रेया आरोपी से लगातार खर्च के पैसे मांगने लगी। आरोप है कि वह रामेंदू को फोन पर गाली देने के साथ शराब की डिमांड करती थी। पत्नी और श्रेया के बीच झगड़े के अगले दिन आरोपी उसे एक आउटलेट में ले गया, जहां उसे वही फ्रॉक दिलाई, जो हत्या के वक्त युवती ने पहनी थी। युवती के चेहरे पर डाल दिया बाथरूम क्लीनर आरोपी ने हत्या से पहले ही गाड़ी में सीट के पीछे हथौड़ा रख लिया था।

साथ ही, बाथरूम क्लीनर की शीशी भी रखी थी। हथौड़े से हत्या के बाद जब उसने सड़क किनारे नाली में श्रेया का शव डाला तो चेहरे पर बाथरूम क्लीनर भी उड़ेल दिया था। हालांकि, बारिश के चलते वह तभी धुल गया। इसके चलते उसका चेहरा खराब नहीं हुआ। कार में झगड़ा हुआ और दोनों में मारपीट भी हुई पुलिस के अनुसार, दूसरा एंगल राजपुर रोड के एक क्लब का है।

 हत्या से पूर्व आरोपी रात को युवती को यहां लाया था। दोनों ने साढ़े नौ बजे तक शराब पी। इसके बाद दोनों कार से पहले आईएसबीटी, घंटाघर, बल्लूपुर, डोईवाला फिर वहां से वापस महाराणा प्रताप चौक पहुंचे। यहां से थानो की तरफ निकल गए। रात करीब डेढ़ बजे घटनास्थल के पास कार में श्रेया की हत्या की। इससे पूर्व श्रेया कार में शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रही थी। इसे लेकर दोनों में झगड़े के साथ मारपीट भी हुई।

पुलिस को हत्या का तीसरा साक्ष्य श्रेया की फ्रॉक से मिला, जो एक ब्रांडेड शोरूम से आरोपी ने तीन सितंबर को उसे दिलाया था। बतौर जवान भर्ती हुआ, लेफ्टिनेंट कर्नल बना रामेंदू सेना में बतौर जवान भर्ती हुआ था। एसीसी के जरिए 2010 में लेफ्टिनेंट बना। 2019 में उसने शादी की। हाल ही में उसकी एक बेटी है। पत्नी देहरादून के पंडितवाड़ी में पीजी चलाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User