टॉप 10 जिलाधिकारी घोषित : IAS संतोष कुमार शर्मा ने मारी बाजी, पूरे प्रदेश में नंबर वन

Jun 11, 2025 - 08:08
 0  9
टॉप 10 जिलाधिकारी घोषित : IAS संतोष कुमार शर्मा ने मारी बाजी, पूरे प्रदेश में नंबर वन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जारी रैंकिंग के अनुसार, राज्य के 10 जिलाधिकारी प्रशासनिक उत्कृष्टता और जनसेवा में समर्पण के लिए टॉप पर रहे हैं। यह रैंकिंग जनसुनवाई, कानून-व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, राजस्व सुधार और समग्र विकास कार्यों के आधार पर तैयार की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इन अधिकारियों की कार्यशैली की सराहना की गई है, जो अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बन सकते हैं।

 महराजगंज - IAS संतोष कुमार शर्मा जालौन - IAS राजेश कुमार पांडेय लखीमपुर खीरी - IAS दुर्गा शक्ति नागपाल बरेली - IAS अविनाश सिंह शाहजहांपुर - IAS धर्मेंद्र प्रताप सिंह श्रावस्ती - IAS अजय कुमार द्विवेदी कुशीनगर - IAS महेंद्र सिंह तंवर ललितपुर - IAS अक्षय त्रिपाठी हरदोई - IAS अनुनय झा मुजफ्फरनगर - IAS उमेश मिश्रा