बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर चोरो ने लाखों की चोरी,दो अन्य मकानो को बनाया निशाना

Sep 10, 2023 - 13:11
0 20
बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर चोरो ने लाखों की चोरी,दो अन्य मकानो को बनाया निशाना

block-350 block-350

बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर चोरो ने लाखों की चोरी,दो अन्य मकानो को बनाया निशाना

 फर्रुखाबाद (कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां के मोहल्ला भुड़िया निवासी देशराज पुत्र होतेलाल के घर के ताले तोड़कर चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

चोरों ने मैन गेट तथा कमरे के ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया।साथ ही कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़कर नगदी व ज़ेवरात चोरी कर ले गये। देशराज की मां सियादेवी पत्नी होतेलाल के अनुसार 40 हजार रूपये नगद ,सोने के टाप्स,सोने की बाली,सोने का ओम का लाॅकेट,चांदी के खडुए,दो जोड़ी चांदी की तोड़ियां,आदि चोरी कर ले गये।

उन्होने बताया कि आपरेशन करवाने के लिए 40 हजार रूपये उधार लिये थे,आपरेशन होने के बाद रात दिन मेहनत कर इकट्ठा किये थे तथा उधार के अदा करने के लिए वह रूपये रखे हुए थे। वही पडोस में रहने वाले रवि जिनकी किराना की दुकान है ताला तोड़ दिया तथा रामविलास पुत्र बालकराम के मैन गेट का ताला तोड़ने का प्रयास किया परंतु वह टूट न सका।

पुलिस को सूचना देने पर एस0आई0मदनलाल विपिल घटना स्थल पर पहुंचे तथा जांच पडताल की।परिजनों ने चोरी के सम्बंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। मनोज जौहरी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User