फर्रुखाबाद: कबाड़ी व्यापारी की रहस्यमयी गुमशुदगी पर परिजनों का हंगामा, पुलिस पर गंभीर आरोप

Jun 01, 2025 - 21:43
0 16
फर्रुखाबाद: कबाड़ी व्यापारी की रहस्यमयी गुमशुदगी पर परिजनों का हंगामा, पुलिस पर गंभीर आरोप

block-350 block-350

फर्रुखाबाद: कबाड़ी व्यापारी की रहस्यमयी गुमशुदगी पर परिजनों का हंगामा, पुलिस पर गंभीर आरोप

फर्रुखाबाद (याकूतगंज)। कबाड़ी व्यापारी सुनील की संदिग्ध हालातों में गुमशुदगी और हत्या की आशंका के बीच परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया और सड़क जाम कर दी। परिजनों का आरोप है कि सुनील को 14 दिन पहले मलिक, सोरीस और नखालिद नामक तीन लोगों ने अगवा किया और मारपीट कर हत्या कर दी, लेकिन पुलिस कार्रवाई में कोई प्रगति नहीं हो रही। गौरतलब है कि सुनील याकूतगंज निवासी थे और कबाड़े का काम करते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में एक तराजू मलिक नामक व्यक्ति को बेचा था।

19 मई को मलिक, सोरीस और नखालिद सुनील को कथित रूप से उठाकर ले गए और उसके बाद से वह लापता हैं। सुनील के भाई बॉबी का आरोप है कि याकूतगंज चौकी प्रभारी राहुल सिंह आरोपियों से मिले हुए हैं और नामजद एफआईआर होने के बावजूद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। बॉबी ने दावा किया कि दरोगा राहुल आरोपियों को भगाने में मदद कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फतेहगढ़ कोतवाली से क्राइम इंस्पेक्टर सुरेश कुमार पहुंचे और परिजनों को दो दिन के भीतर युवक को खोज निकालने का आश्वासन दिया।

इस बीच विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री विनोद कुमार भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन पर दबाव बनाने की बात कही। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों में सुनील का सुराग नहीं मिला, तो वे दोबारा जाम लगाकर उग्र प्रदर्शन करेंगे। लापता युवक की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठते नजर आ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User