Kasganj news अमांपुर विकास खंड जल जीवन मिशन के अंतर्गत पर दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

Sep 08, 2023 - 21:50
Updated: 3 years ago
0 40
Kasganj news अमांपुर विकास खंड जल जीवन मिशन के अंतर्गत पर दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

block-350 block-350

*अमांपुर ब्लॉक में आज दिनांक 08 सितंबर 2023 को जल जीवन मिशन के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया* कासगंज/अमांपुर विकास खंड पर सरकार की योजना के तहत जल जीवन मिशन हर घर जल योजनान्तर्गत पेयजल हितग्राहियों क्षमता संवर्धन हेतु निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अमांपुर ब्लॉक में हुआ जिसमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्यों व हर पंचायत से सामाजिक कार्यकर्ता को जल वचाव संबंधित किटो का वितरण किया गया और हर व्यक्ति प्रति 55 लीटर पानी खर्च पर प्रकाश डाला,हर घर जल ,जीवन के मिशन के तहत ग्राम प्रधान व सदस्य को मिशन के बारे में बताया तथा ग्रामीण अंचलों में पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है सभी लोग पानी के कनेक्शन अवश्य करा लें मा0 ट्रेनर हरिश्चन्द्र ने सभी को जल जीवन मिशन व टंकी निर्माण कार्य के बारे में जागरूक किया इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामनिवास वर्मा,मा0 ट्रेनर ईशांत शर्मा,खंड विकास अधिकारी प्रभारी यतेन्द्र कुमार,प्रधान राजवीर सिंह कुलवाड़ा, पप्पू सिंह, राजबीर सिंह आदि ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य रामेश्वर सिंह देवरी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User