70 किमी की स्पीड से आने वाली है आंधी, दिल्ली समेत 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Apr 29, 2025 - 08:14
0 108
70 किमी की स्पीड से आने वाली है आंधी,  दिल्ली समेत 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट

block-350 block-350

Aaj Ka Mausam : देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जो उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। कई राज्यों में आंधी और बारिश होने के आसार हैं, जिससे लोगों की भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

आइए जानते हैं कि कहां-कहां बरसेंगे बादल? एक एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वोतर असम और दूसरा निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर उत्तरी बांग्लादेश पर बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है, जिससे पश्चिमी विदर्भ से उत्तरी केरल तक एक नॉर्थ-साउथ ट्रफ लाइन बनी हुई है। पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों के दौरान गरज, बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं और तेज हवाओं की स्पीड 40-50 किमी से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे हो सकती है। असम, मेघालय में 29 अप्रैल को गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी और 50-70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। इस अवधि में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में बादल बरसेंगे। आईएमडी ने पूर्वी-मध्य भारत और दक्षिण प्राय‌द्वीपीय भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पूर्वी भारत, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 29 अप्रैल से 2 मई तक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी और बिजली भी चमकेगी। ओडिशा में 29 अप्रैल से 1 मई तक बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में अगले 7 दिनों के दौरान गरज-बिजली के साथ बादल बरसेंगे। साथ ही 30-40 किमी से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। आईएमडी के अनुसार, एक नया और एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ 2 मई से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली के साथ 30 अप्रैल से 4 मई के दौरान बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29-30 अप्रैल को, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 1 मई को और राजस्थान में 1-2 मई को धूल भरी आंधी चलेगी और हल्की बारिश भी हो सकती है।

उत्तर पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा और उसके बाद के 4 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। मध्य भारत में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृ‌द्धि होने की संभावना है। महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान नहीं बदलेगा, उसके बाद के 2 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। हालांकि, गुजरात में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। राजस्थान के बाड़मेर में रविवार को अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक रहा। दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

राजधानी में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिल्ली एनसीआर में 29 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज, बिजली के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। 30-40 किमी से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से धूल भी आंधी चलेगी। साथ ही राजधानी और आसपास जिलों में 30 अप्रैल और 1 मई को बादल रहेंगे और तेज हवाएं भी चलेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User