छह आईएएस अधिकारियों का तबादला, संयुक्ता बनीं अल्पसंख्यक कल्याण की सचिव

Apr 29, 2025 - 07:51
0 3
छह आईएएस अधिकारियों का तबादला, संयुक्ता बनीं अल्पसंख्यक कल्याण की सचिव

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को 6 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया। प्रमुख सचिव, राजनीतिक पेंशन एवं नागरिक सुरक्षा संयुक्ता समद्दार को वर्तमान पद के साथ-साथ प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है। अब तक यह पद संभाल रहीं अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो जाएंगी।

 दिव्य प्रकाश गिरी विशेष सचिव, आबकारी से विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, देवेंद्र सिंह कुशवाहा विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग से विशेष सचिव आबकारी, रजनीश चंद्र विशेष सचिव समाज कल्याण से विशेष सचिव ग्राम्य विकास, राजेंद्र सिंह विशेष सचिव ग्राम्य विकास से विशेष सचिव समाज कल्याण और प्रतीक्षारत पूजा यादव को सचिव उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड बनाया गया है।

★ कृषि विभाग के दो अधिकारी निलंबित कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देश पर विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए जाने वाले अधिकारियों में राजकीय ऊसर सुधार प्रक्षेत्र के प्रबंधक नत्थूलाल गंगवार और राम तेज यादव शामिल हैं। इस पर फसलों के उत्पादन के लिए शिथिलता का आरोप है।

★ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे 3 आईपीएस राज्य सरकार ने तीन आईपीएस अफसरों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए अनापत्ति दी है। इनमे कानपुर के पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, एडीजी पुलिस मुख्यालय आनंद स्वरूप और सहारनपुर के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण शामिल हैं। जल्द तीनों अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा और उनकी जगह दूसरे अफसरों की तैनाती की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User