भाजयुमो नेता और होमगार्ड के बीच, झगड़ा, थाने में होमगार्ड ने जड़े थप्पड़

Apr 20, 2025 - 18:13
0 144
भाजयुमो नेता और होमगार्ड के बीच, झगड़ा, थाने में होमगार्ड ने जड़े थप्पड़

block-350 block-350

भाजयुमो नेता और होमगार्ड के बीच, झगड़ा, थाने में होमगार्ड ने जड़े थप्पड़

मनोज जौहरी 

कायमगंज / फर्रूखाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। रेलवे क्रॉसिंग पर बाइक खड़ी करने को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अंबुज गंगवार और होमगार्ड के बीच विवाद हुआ। घटना सुबह साढ़े दस बजे की है। अंबुज गंगवार रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक्टर में बोल्ट डालने गए थे। पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद था। वहां एक होमगार्ड अपने दो साथियों के साथ बाइक को तिरछा खड़ा किए था। अंबुज ने जब बाइक सीधी करने को कहा तो होमगार्ड भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद अंबुज शिकायत करने कोतवाली पहुंचे। होमगार्ड भी वहां आ गया और उसने अंबुज को घसीटकर ऑफिस ले जाकर थप्पड़ जड़ दिए।

अंबुज ने इसकी सूचना पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक और अन्य भाजपा नेताओं को दी। जल्द ही करीब 50 भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने इंस्पेक्टर के सामने नाराजगी जताई और घटना की निंदा की। इंस्पेक्टर ने पहले समझौते का प्रयास किया। लेकिन नेताओं के आक्रोश को देखते हुए उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया। इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपित होमगार्ड के खिलाफ विभागीय जांच होगी। साथ ही उसकी बर्खास्तगी का प्रयास किया जाएगा। पुलिस के आश्वासन पर भाजपा कार्यकर्ता शांत हुए और कोतवाली से लौट गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User