सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर 3 दिवसीय मेला का किया मंत्री ने अवलोकन

Mar 26, 2025 - 18:50
0 6
सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर 3 दिवसीय मेला का किया मंत्री ने अवलोकन

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश सरकार के “सेवा, सुरक्षा और सुशासन” के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनेश्वर मिश्र प्रान्गण में आयोजित हो रहे 03 दिवसीय मेले में एटा पुलिस द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से जनमानस को सुदृढ कानून व्यवस्था, पुलिस कार्यप्रणाली व जनसेवा के विषय में जानकारी देते हुए किया जागरुक।

मुख्य अतिथि सन्दीप सिंह (बेसिक शिक्षा मंत्री, स्वतंत्र प्रभार, उ0प्र0 सरकार) द्वारा एटा पुलिस द्वारा प्रदर्शित प्रदर्शनी का अवलोकन कर ली जानकारी, पुलिस कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस का मनोबल बढाया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के "सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति" के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन-कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित 03 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 26.03.2025 को जनेश्वर मिश्र प्रान्गण में संचालित प्रदर्शनी में, *मिशन शक्ति नारी शक्ति, महिला सशक्तिकरण, 03 नये कानूनों संबंधी, साइबर क्राइम जागरूकता, यूपी–112, यातायात, फायर सर्विस* आदि के बारे में जनपद एटा पुलिस द्वारा लगाए गए स्टॉल व डिस्प्ले बोर्ड आदि का, मुख्य अतिथि सन्दीप सिंह द्वारा भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।

उक्त अवसर पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह तथा अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User