IPS Transfer : राज्य में चली तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 15 आईपीएस बदले

Mar 24, 2025 - 11:09
0 4
IPS Transfer :  राज्य में चली तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 15 आईपीएस बदले

block-350 block-350

IPS Transfer 2025: मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। सीएम मोहन यादव की सरकार ने एक साथ भारतीय पुलिस सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने 23 मार्च 2025 को आदेश शादी किया है। अधिकारियों को अस्थाई रूप से नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और उप पुलिस महानिरीक्षक के में प्रभार में बदलाव हुआ है।

 गौरव राजपूत, विशेष कर्तव्यव्यस्थ अधिकारी पदेन सचिव मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग को स्थानांतरित करके पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन के पद पर भेजा गया है। साकेत प्रकाश पाण्डे , उप पुलिस महानिरीक्षक, रीवा रेंज को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय पद पर नियुक्त किया गया है। बैच 1993 के आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्र, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय भोपाल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) पुलिस मुख्यालय पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीटीआरआई पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ए.आई मनोहर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तावार्ता, पुलिस मुख्यालय पद पर नियुक्त किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सायबर, पुलिस मुख्यालय पद पर नियुक्त किया गया है। इन आईपीएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी आईपीएस अधिकारी आदर्श कटियार, विशेष पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार पुलिस मुख्यालय भोपाल को स्थानांतरित करके विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय भोपाल पद पर नियुक्त किया गया है। रवि कुमार गुप्ता, संचालक, खेल एवं युवक कल्याण को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल, पुलिस मुख्यालय भोपाल पद पर भेजा गया है। संजीव शमी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) पुलिस मुख्यालय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय पद पर पदस्थ किया गया है।

आशुतोष राय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अजाक) पुलिस मुख्यालय पद पर नियुक्त किया गया है। राजबाबू सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय पद पर पोस्ट किया गया है। चंचल शेखर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विसबल पुमु पद पर नियुक्त किया गया है। जयदीप प्रसाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एससीआरबी, पुमु पद पर भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User