Holi : धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर क्या बोले CM योगी?

Holi : धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर क्या बोले CM योगी?

Mar 13, 2025 - 09:17
0 208
Holi : धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर क्या बोले CM योगी?

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के लिए स्थायी ध्वनि नियंत्रण उपायों की जरूरत पर जोर दिया। सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को होली समारोह के दौरान तेज आवाज वाले डीजे पर सख्ती से रोक लगाने का भी निर्देश दिया।

सीएम योगी ने सुरक्षा के लिहाज से अधिकारियों को बैंकों, वित्तीय संस्थानों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा उन्होंने पशु तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश भी दिया. साथ ही तस्करों, वाहन मालिकों और किसी भी तरह की मिलीभगत करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बयान के अनुसार सीएम योगी ने क्षेत्रीय अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया को पशु तस्करी पर राज्य के पूर्ण प्रतिबंध के प्रभावी प्रवर्तन को सुनिश्चित करने के लिए जिलेवार समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है।

 उन्होंने विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को प्रत्येक निर्माणाधीन परियोजना के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने, साप्ताहिक निरीक्षण करने और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. होलिका दहन, होली समारोह और शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कड़ी निगरानी, ​​भीड़ प्रबंधन में सुधार और पुलिसकर्मियों द्वारा भक्तों और आगंतुकों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने का आह्वान किया. सीएम योगी ने अधिकारियों को प्रत्येक थाने के टॉप 10 अपराधियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ नियमित पुलिस गश्त, पैदल गश्त और पुलिस बूथों और पिंक बूथों पर मौजूदगी बढ़ाने का आदेश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User