धर्मलोक कल्याण समिति द्वारा लोक नृत्य गायन का हुआ कार्यक्रम ।

Mar 10, 2025 - 14:56
Updated: 1 year ago
0 47
धर्मलोक कल्याण समिति द्वारा लोक नृत्य गायन का हुआ कार्यक्रम ।
धर्मलोक कल्याण समिति द्वारा लोक नृत्य गायन का हुआ कार्यक्रम ।

block-350 block-350

धर्मलोक कल्याण समिति द्वारा लोक नृत्य गायन का कार्यक्रम हुआ।

फिरोजाबाद । सिविल लाइन दबरई के सामने सरस्वती ज्ञान मंदिर दौकेली फिरोजाबाद में लोक नृत्य गायन कार्यक्रम का आयोजन संस्था धर्मलोक कल्याण समिति के द्वारा किया गया।

 संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से प्रोडक्शन ग्राण्ट के अन्तर्गत सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, डाण्डिया, राजस्थानी लोकनृत्य, हरियाणवी लोकनृत्य, ब्रजलोकगीत, ब्रजहोली एवं अनके प्रकार के लोक गीतों पर नृत्य का आयोजन कराया गया।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद कुशवाहा ने की एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० डा० रामकैलाश यादव, सदस्य, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, भारत सरकार ने उपस्थित जनसमूह को हमारे देश की प्राचीन संस्कृति से अवगत कराया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को कैसे आयोजन कर समाज में जागरूकता फेलायें इस पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मनीष चन्द्र चौधरी, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र फिरोजाबाद ने भी अपने उद्बोधन में युवा पीढी को मार्गदर्शन देकर लाभान्वित किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डा० प्रमोद जोशीला ने समय-समय पर कविताओं के द्वारा उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया और हास्य कवि मनोज राजताली जी ने भी कविताओं के माध्यम से सभी को प्रफुल्लित कर लाभान्वित किया।

 कार्यक्रम का कुशल संचालन विपिन कुमार बघेल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों समेत अन्य जनमानस की भीड़ रही। तरह-तरह के कार्यक्रमों को देख मनमोहित होते रहे। इस मौके पर संस्था की सचिव नीरज देवी (समाज सेवी) एवं सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र सिंह यादव, बिजेन्द्रपाल सिंह बघेल पूर्व प्रधान, सोबरन सिंह कुशवाहा (पूर्व प्रधानाचार्य) एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User