Kasganj news सोरों पुलिस ने 01 अभियुक्त को नशीले पाउडर के साथ किया गिरफ्तार।

Sep 02, 2023 - 18:22
Updated: 3 years ago
0 22
Kasganj news सोरों पुलिस ने 01 अभियुक्त को नशीले  पाउडर के साथ किया गिरफ्तार।

block-350 block-350

 मादक पदार्थों के विरुद्ध कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना सोरों पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 550 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद ।

पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज  जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में आज दिनांक 02.09.2023 को थाना सोरों पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ (डायजापाम) की तस्करी करते हुए 01 शातिर अभियुक्त नदीम पुत्र मुन्ना सगीर निवासी मौहल्ला योगमार्ग थाना सोरों जनपद कासगंज को मौहल्ला योगमार्ग तिराहे से समय करीब 01:30 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । गिरफ्तार अभि0 के कब्जे से 550 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सोरों पर मु0अ0सं0 466/23 धारा 8/22 NDPS ACT पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –

• नदीम पुत्र मुन्ना सगीर निवासी मौहल्ला योगमार्ग थाना सोरों जनपद कासगंज *बरामदगी का विवरण –* • 550 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद ।

*गिरफ्तार अभि0 का आपराधिक इतिहास-*

• मु0अ0सं0 466/2023 धारा 8/22 NDPS ACT थाना सोरों जनपद कासगंज • मु0अ0सं0 467/2018 धारा 364 भादवि थाना सोरों जनपद कासगंज 

*पुलिस टीम का विवरण –* 

• प्र0नि0  देवेन्द्र कुमार त्यागी थाना सोरों जनपद कासगंज मय टीम ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User