UP विधानसभा में विधायक ने पान खाकर थूका, स्पीकर ने देदी सजा

UP विधानसभा में विधायक ने पान खाकर थूका, स्पीकर ने देदी सजा

Mar 04, 2025 - 14:02
0 652
UP विधानसभा में विधायक ने पान खाकर थूका, स्पीकर ने देदी सजा

block-350 block-350

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सत्र के 9वें दिन मंगलवार को मजेदार वाकया पेश आया। सत्र की शुरुआत हुई और विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना आकर अपने आसन पर बैठे। आसन पर बैठते ही उन्‍होंने कहा- 'आज सुबह मुझे सूचना मिली कि हमारे किसी माननीय सदस्‍य ने विधानसभा के हॉल में पान मसाला खाकर वहीं अपनी सेवाएं दे दी।

यह सुनकर मैं यहां आया था और साफ-सफाई करवाई थी। मैंने वीडियो में उस माननीय सदस्‍य को देख भी लिया है, लेकिन मैं किसी को अपमानित नहीं करना चाहता इसलिए मैं उनका नाम नहीं ले रहा हूं। विधानसभा अध्‍यक्ष ने आगे कहा- 'मेरा सभी सदस्‍यों से निवेदन है कि अगर आगे से वे अपने किसी भी साथी को ऐसा करते देखें तो वे लोग उनको रोक दें। मेरी बात समझें। ये हम सबकी विधानसभा है। सिर्फ अध्‍यक्ष की नहीं। ये उत्‍तर प्रदेश के 25 करोड़ जनता की विधानसभा है। इसको साफ-सुथरा रखकर हमारी जिम्‍मेदारी है। मैं माननीय सदस्‍य का नाम नहीं लेना चाहता। वे अपने आप मेरे पास आकर अगर गलती मान लेते हैं तो ठीक है वर्ना मैं उनको बुलवा लूंगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User