Etah News : 20 हजार का इनामिया असलाह कारतूस सहित किया गिरफ्तार

Feb 27, 2025 - 16:52
0 10
Etah News : 20 हजार का इनामिया असलाह कारतूस सहित किया गिरफ्तार

block-350 block-350

एटा। थाना मलावन पुलिस को मिली बडी सफलता, लूट की घटना में वांछित/इनामियां चल रहे 20,000 रुपए के एक ईनामिया अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार।

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में वाँछित/इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा मुअस0– 135/22 धारा 392 आईपीसी में वांछित चल रहे 20000 रुपए के एक ईनामिया अभियुक्त अमन यादव पुत्र किशन कुमार उर्फ कृष्ण कुमार निवासी दूल्लापुर थाना कोतवाली देहात जनपद एटा को चैकिंग के दौरान दिनांक 26.02.2025 को थाना मलावन क्षेत्रांतर्गत नगला सूडा अंडरपास के नीचे से एक अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस (315 बोर) सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मलावन पर मुअस0-37/2025 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–* 1. अमन यादव पुत्र किशन कुमार उर्फ कृष्ण कुमार निवासी दूल्लापुर थाना कोतवाली देहात जनपद एटा। *बरामदगी* 1. एक अवैध तमंचा 02 जिंदा कारतूस(315 बोर) *गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास* 1. मु०अ०सं० 135/2022 धारा 392 भादवि थाना मलावन एटा। 2. मु0अ0सं0 0081/2022 धारा 394/411 भादवि थाना रिजोर एटा। 3. मु०अ०सं० 0084/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा। 4. मु0अ0सं0 250/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा। 5. मु०अ०सं०-30/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मिरहची जनपद एटा। 6. मु0अ0सं0 205/2021 धारा 392/411 भादवि थाना मिरहची जनपद एटा 7. मु०अ०सं० 0231/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मिरहची जनपद एटा। 8. मु०अ०सं० 37/2025 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना मलावन जनपद एटा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User