Farrukhabad News : महाकुंभ में डियूटी के दौरान CO जयसिंह परिहार का हुआ निधन

Farrukhabad News : महाकुंभ में डियूटी के दौरान CO जयसिंह परिहार का हुआ निधन

Feb 27, 2025 - 16:39
Updated: 1 year ago
0 742
Farrukhabad News : महाकुंभ में डियूटी के दौरान CO जयसिंह परिहार का हुआ निधन

block-350 block-350

फर्रुखाबाद ब्रेकिंग :-- प्रयागराज कुंभ ड्यूटी में गए सीओ यातायात का हुआ निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर प्रयागराज कुम्भ डियूटी करनें गये फर्रुखाबाद के क्षेत्राधिकारी यातायात जय सिंह परिहार का निधन हो गया। सूचना मिलने पर उनके परिजनों और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी। जनपद में सीओ कायमगंज के साथ अब वर्तमान में सीओ यातायात के पद पर जय सिंह परिहार की तैनाती थी।

वह मूल रूप से जनपद फतेहपुर के मूल निवासी थे और वर्तमान में कानपुर के श्याम नगर में रह रहे थे। वे एटा में भी कई थानों में थानाध्यक्ष रहे और आगरा में निरीक्षक के पद पर रहे उसके बाद क्षेत्राधिकारी के पद पर एक वर्ष पहले पदोन्नति हुई थी। उन्हें प्रयागराज कुम्भ डियूटी के लिए फर्रुखाबाद से भेजा गया था सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह विगत दिनों से फेफड़ों की समस्या से ग्रसित थे और जिसके चलते बीते 22 फरवरी को उन्हें प्रयागराज में ही स्वरूप रानी मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया था गुरुवार सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अंतिम साँस ली अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि सीओ जय सिंह का प्रयागराज में निधन हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User