आज 11 बजे मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा देंगी आतिशी

आज 11 बजे मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा देंगी आतिशी

Feb 09, 2025 - 10:06
0 15
आज 11 बजे मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा देंगी आतिशी

block-350 block-350

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगी. आतिशी रविवार सुबह 11 बजे एलजी सचिवालय में अपना इस्तीफा सौंपेंगी. बता दें कि 8 फरवरी को आए चुनाव नतीजों ने बीजेपी की जीत को साफ कर दिया और इसी के साथ लगभग 26 साल बाद बीजेपी की दिल्ली की सत्ता पर वापसी हुई है।

नियमानुसार हार केबाद वर्तमान मुख्यमंत्री को स्तीफा देना पड़ता है। ऐसे में आज आतिशी अपना इस्तीफा एलजी को सौंप देंगी। दिल्ली में बीजेपी के खाते में कुल 48 सीटें आई हैं, जबकि 10 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। इसके साथ ही अब भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में बहुमत के साथ वापस आई है। यहां आपको ये भी बता दें कि कांग्रेस दिल्ली की 70 सीटों में से एक भी सीट हासिल कर पाने में नाकाम रही है। निर्दलीय भी अपना नहीं खोल पाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User