Agra News : हींग की नमकीन की बिक्री पर लगी रोक, खाने वाले जानलें

Agra News : हींग की नमकीन की बिक्री पर लगी रोक, खाने वाले जानलें

Feb 06, 2025 - 11:35
0 336
Agra News : हींग की नमकीन की बिक्री पर लगी रोक, खाने वाले जानलें

block-350 block-350

आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जांच में आगरा के दयालबाग स्थित आपके फूड इंडस्ट्रीज की हींग वाली नमकीन जांच में फेल मिली है। इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है। विक्रेताओं को इस नमकीन की बिक्री न करने और कंपनी को माल वापसी के लिए नोटिस भेजा है।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि सितंबर 2024 को दयालबाग स्थित आपके फूड कंपनी की हींग वाली मिक्सचर नमकीन का नमूना लिया था। जांच कराने पर इसमें सिंथेटिक रंग मिला है। यह सेहत के लिए असुरक्षित है। उन्होंने बताया कि नमकीन की बिक्री पाबंद करते हुए कंपनी के खिलाफ केस भी दर्ज करा रहे हैं।

नमकीन का बैच नंबर समेत अन्य विवरण की सूची बना रहे हैं। कंपनी को इस बैच की नमकीन बाजार से वापस मंगाने और दुकानदारों को भी इस नमकीन की बिक्री न कर वापसी के लिए नोटिस जारी कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User