शमशाबाद ढाई घाट मेला में स्वर्गीय पिक्कू बाबू जी के पंडाल में श्रीमद् भागवत कथा एवं रासलीला का हवन पूजन कर किया शुभारंभ

Feb 06, 2025 - 11:08
0 16
शमशाबाद ढाई घाट मेला में स्वर्गीय पिक्कू बाबू जी के पंडाल में श्रीमद् भागवत कथा एवं रासलीला का हवन पूजन कर किया शुभारंभ

block-350 block-350

शमशाबाद ढाई घाट मेला में स्वर्गीय पिक्कू बाबू जी के पंडाल में श्रीमद् भागवत कथा एवं रासलीला का हवन पूजन कर किया शुभारंभ

शमशाबाद/फर्रुखब्बाद। मनोज जौहरी

 शमशाबाद ढाई घाट में स्वर्गीय पिक्को बाबू जी के पंडाल में श्रीमद् भागवत कथा एवं रासलीला तथा हवन का प्रारम्भ मुख्य यजमान श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल एवं मिथलेश अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल एवं रजनी गोयल ने विधि विधान के साथ पूजा पाठ करके किया। कथा के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप मे जय गंगवार, अमरदीप दीक्षित एवं मुन्ना लाल गुप्ता ने आरती कर कथा का श्रवण किया।

 माघ के माह में गंगा जी के किनारे हवन एवं कथा का बहुत ही महत्व होता है। हवन का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक, श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन 12:00 बजे से 2:30 बजे तक तथा रासलीला का आयोजन 2:30 बजे से 5:00 बजे तक तथा सायं 7:00 बजे से 11:00 बजे तक किया जा रहा है। हवन एवं कथा का समापन 10 तारीख को एवं भंडारा का आयोजन 11 फरवरी को किया जाएगा। आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User