Kasganj news स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित 17में से 7 के फर्जी प्रमाण पत्र 4 को सोरों पुलिस ने किया गिरफ्तार

Feb 02, 2025 - 08:37
0 9
Kasganj news स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित 17में से 7 के फर्जी प्रमाण पत्र 4 को सोरों पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोरों पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की DV/PST जांच के दौरान पाये गये फर्जी प्रमाण पत्रों के सम्बन्ध में पंजीकृत एफआईआर से सम्बन्धित 04 वांछित अभि0गण को किया गिरफ्तार । गिरफ्तार अभि0गण द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी के आश्रित होने के फर्जी प्रमाण पत्र किये थे प्रस्तुत । घटना के सम्बन्ध में दिनांक 31.01.2025 को वादी श्री सत्यप्रकाश निरीक्षक अपराध शाखा कासगंज द्वारा करायी गयी थी रिपोर्ट दर्ज ।* अन्दर 24 घण्टे 04 अभि0गण को गिरफ्तार करने में मिली सफलता ।* घटनाक्रम – वादी निरीक्षक श्री सत्यप्रकाश अपराध शाखा कासगंज द्वारा पुलिस लाइन कासगंज स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की DV/PST के दौरान सौरभ सिंह आदि 07 अभि0गण द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित होने के आरक्षण का लाभ पाने हेतु नौकरी प्राप्त करने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत किये गये थे । जिनके विरूद्ध मु0अ0सं0 66/25 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस व 13 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधि0 पंजीकृत कर विवेचना की गयी । कार्यवाही – उक्त अभियोग का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा द्वारा राजेश भारती अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज के पर्यवेक्षण में नामित अभि0गण के विरूद्ध तत्काल साक्ष्य संकलन एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही किये जाने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया गठित टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के क्रम में नामित अभि0गण 1. रवेन्द्र कुमार पुत्र चिरंजी लाल, निवासी ग्राम ग्वालरा, थाना गभाना, जनपद अलीगढ़ 2. हरीप्रकाश पुत्र भोला शंकर शर्मा निवासी-ग्राम मजूपुर सुबकरा, थाना गौंडा, जनपद अलीगढ़, 3. सौरभ सिंह पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम भमरौला, थाना-खैर, जनपद अलीगढ़, 4. अर्पित कुमार पुत्र होशियार सिंह निवासी-ग्राम जलालपुर थाना-पिसावा, जनपद अलीगढ़ को दिनांक 01.02.2025 को समय करीब 19.00 बजे पालिटेकनिक कालेज के पास कासगंज बदायूँ रोड से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है । अभि0गण के विरूद्ध पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । । गिरफ्तार अभ्यर्थी अभियुक्तगण का नाम व पता- 1. रवेन्द्र कुमार पुत्र चिरंजी लाल, निवासी ग्राम ग्वालरा, थाना गभाना, जनपद अलीगढ़ 2. हरीप्रकाश पुत्र भोला शंकर शर्मा निवासी-ग्राम मजूपुर सुबकरा, थाना गौंडा, जनपद अलीगढ़, 3. सौरभ सिंह पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम भमरौला, थाना-खैर, जनपद अलीगढ़, 4. अर्पित कुमार पुत्र होशियार सिंह निवासी-ग्राम जलालपुर थाना-पिसावा, जनपद अलीगढ़ अलीगढ़ के रहने वाले हैं, सातों अभ्यर्थी फर्जी प्रमाण पत्र लगाने वाले अभ्यर्थियों में अर्पित कुमार निवासी जलालपुर, तहसील पिसावा, सौरभ सिंह निवासी भमरोला, थाना व तहसील खैर, हरिप्रकाश निवासी सुबकरा मधुपुर, सत्येंद्र चौधरी निवासी गौरई, तहसील इगलास, रिंकू सिंह निवासी मालव, तहसील टप्पल, मोहित चौधरी निवासी बिसरा थाना व तहसील गभाना। रविंद्र कुमार निवासी ग्वालरा, तहसील गभाना शामिल हैं। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User