Farrukhabad News : दि किसान चीनी मिल में तकनीकी खराबी से पेराई के दौरान गन्ने का रस फैला, मचा हड़कंप

Jan 17, 2025 - 20:37
0 23
Farrukhabad News : दि किसान चीनी मिल में तकनीकी खराबी से पेराई के दौरान गन्ने का रस फैला, मचा हड़कंप

block-350 block-350

दि किसान चीनी मिल में तकनीकी खराबी से पेराई के दौरान गन्ने का रस फैला, मचा हड़कंप,खराबी दूर कर मिल प्रशासन ने ली राहत की सांस।

कायमगंज,फर्रुखाबाद। दि किसान सहकारी चीनी मिल में पुरानी मशीनों को रिपेयरिंग कर हर सत्र में गन्ना पेराई का कार्य किया जाता है। मशीनों के रिपेयरिंग के लिए बजट भी आता है। मशीनों पुरानी के कारण फिर भी आए दिन मशीनों में तकनीकी खराबी आ जाती है। इससे कई कई घंटे पेराई कार्य बाधित हो जाता है। हालाकि मिल इस सत्र को शुरू हुए करीब डेढ़ महीने हो गया है। इस बार पहले पेराई सत्र की तुलना में कम ही तकनीकी खराबी आई है। बुधवार की रात गन्ना पेराई कार्य चल रहा था। जानकारी के मुताबिक देर रात करीब डेढ़ बजे के बाद अचानक मिल हाउस का पाइप जाम हो गया और गन्ने का रस फैलने लगा।

मशीन पर कार्य कर रहे कर्मचारियों में हडकंप मच गया। कर्मचारी मौके पर दौड़े और खराबी को सही किया गया। तब रस फैलना बंद हो सका। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। मामले की जानकारी मिल के जीएम व चीफ इंजीनियर को दी गई। सभी मौके पर पहुंचे। मिल प्रशासन ने बताया कि थोड़ा रस फैला था। ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। खराबी सही कर ली गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User