BJP सरकार में रोज काटी जा रही 50 हजार गाय, विधायक का दावा और लगाया हत्या का आरोप

BJP सरकार में रोज काटी जा रही 50 हजार गाय, विधायक का दावा और लगाया हत्या का आरोप

Jan 05, 2025 - 09:03
0 201
BJP सरकार में रोज काटी जा रही 50 हजार गाय, विधायक का दावा और लगाया हत्या का आरोप

block-350 block-350

Gaziyabad News: गाजियाबाद से BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह चीफ सेक्रेटरी उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। वह कह रहे हैं कि इसके लिए 9 MM की 25 पिस्टल खरीदी जा चुकी है। वीडियो में नंदकिशोर गुर्जर काफी नाराज नजर आ रहे हैं और हर रोज 50 हजार गाय काटे जाने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यह बात मुख्यमंत्री तक पहुंचनी चाहिए।

हमारी सरकार में प्रतिदिन 50 हजार गाय कट रही हैं। ये अधिकारी गाय का पैसा खा रहे हैं। सब लूट मची है। इन सबके मुखिया चीफ सेक्रेट्री हैं। उनमें इतनी ताकत है कि मेरी हत्या करा दें। उन्होंने कहा, इसकी तैयारी भी हो चुकी है। अगले तीन दिनों में मैं अपराधियों को पकड़वा दूंगा। दरअसल शनिवार को वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यह बात कही। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी के मुख्य सचिव का इस्तीफा मांग रहे थे। उनका कहना कि गाजियाबाद में रिश्वतखोरी और पशु कटान के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में सभी अधिकारियों का संरक्षण प्रमुख सचिव करते हैं लिहाजा उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफे दे देना चाहिए।

शनिवार को विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रेसवार्ता आयोजित की। जिसमें उन्होंने पुलिस प्रशासन पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कि लोनी में पुलिस के रिश्वत लेने का मामला सबके सामने जाहिर हआ है। वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई। उनका कहना है कि यदि वीडियो वायरल नहीं होती तो कार्रवाई भी नहीं होती। ऐसे नहीं है कि जनपद के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है। हर अधिकारी भ्रष्टाचार और रिश्वखोरी के बारे में जानता है। भाजपा विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में पशु से लेकर इंसान कोई भी सुरक्षित नहीं है। आरोपियो के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती है। गाजियाबाद में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। अधिकारी केवल राजनीति करते हैं, कोई भी क्षेत्र में नहीं जाता। ऐसे में लोगों की समस्या का समाधान कैसे होगा। ये सोचने की बात है।

विधायक ने कहा कि अधिकारी बोलते हैं कि उनके साथ चीफ सेक्रेटरी हैं। उन्होंने कहा है जनपद की स्थिति को बताने के लिए यहां के पांचों विधायक मुख्यमंत्री से मिले और उन्होंने स्थिति से अवगत भी कराया लेकिन प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी अपने आधिकारियों का बचाव कर रहे हैं। वह जल्द ही मुख्यमंत्री को जनपद के तमाम बेईमान अधिकारियों के सबूत भी पेश करेंगे। उन्होंने अपनी हत्या की आशंका की भी जाहिर की।साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस विषय पर अभी कुछ बोलना नहीं चाहते।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User